• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-एएमजी सी43 लॉन्च, कीमत 74.35 लाख रूपए

    इस साल यह मर्सिडीज़ बेंज़ की 13वीं लॉन्चिंग है और एएमजी 43 सीरीज़ की तीसरी कार है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on दिसंबर 14, 2016 15:23 ist
    info icon
    published onDec 14, 2016 15:23 IST
    last updated onDec 14, 2016 15:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ बेंज़ ने इस साल की 13वीं कार मर्सिडीज़-एएमजी सी43 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 74.35 लाख रूपए है। यह एंट्री लेवल एएमजी कारों की नई 43 सीरीज़ की तीसरी कार है। मर्सिडीज़ एएमजी कारें अपनी हाई परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।

    तो क्या खास होगा एएमजी सी43 में जानते हैं आगे...

     

    कीमत

    सी43 केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध होगी, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.35 लाख रूपए है। वहीं 43 एएमजी सीरीज़ की जीएलई43 (जीएलई 450 एएमजी) और एसएलसी43 की कीमत क्रमशः 89.25 लाख और 77.5 लाख रूपए है।

    डिजायन

    सी43 डिजायन के मामले में बहुत अलग नहीं है। इसका डिजायन स्टैंडर्ड सी-क्लास जैसा ही है। एएमजी ट्रीटमेंट के तौर पर इसमें ज्यादा आक्रामक दिखने वाले बंपर, डायमंड ग्रिल, 18 इंच के अलॉय व्हील के अलावा बाहरी शीशों और विंडो लाइन पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। ये ट्रीटमेंट इस में स्पोर्टी अहसास लाता है।

    केबिन

    कार का केबिन भी सी-क्लास जैसा ही है। स्टैंडर्ड सी-क्लास की तरह ही इस में नेविगेशन, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड आटो सपोर्ट करने वाला 8.4 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम, लैदर अपहोल्स्ट्री,ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटें, पैनारोमिक सनरूफ और बाकी कंफर्ट फीचर मिलेंगे। हालांकि लैदर ट्रीटमेंट वाला फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, एएमजी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एल्युमिनियम पैडल और लाल रंग की सीट बेल्ट इस में एएमजी वाला अहसास देंगी।

    इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे सी-क्लास पर ही तैयार किया गया है। इस में चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं और इसके बूट में काफी सामान भी आ सकता है।

    इंजन और पावर


    बाकी 43 सीरीज़ एएमजी कारों की तरह इसमें भी 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड वी6 इंजन दिया गया है, ये इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और 367 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क देता है।

    एएमजी कारों में आने वाला डायनामिक सिलेक्ट, स्पोर्ट सस्पेंशन सिस्टम भी इस में मिलेगा।

    मुकाबला
    मर्सिडीज़ की सी43 का मुकाबला ऑडी की एस5 से है। एस5 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 66.20 लाख रूपए है। इस में भी वी6 सुपरचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 333 पीएस की पावर देता है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gaurav sheth
    Dec 14, 2016, 1:58:53 PM

    Awsome

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है