• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये लैम्बॉर्गिनी की सुपर एसयूवी यूरूस से...

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस में 4.0 लीटर का वी8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर है

    रौनक
    रौनक
    modified on दिसंबर 06, 2017 11:56 ist
    info icon
    published onDec 06, 2017 11:55 IST
    last updated onDec 06, 2017 11:56 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Lamborghini Urus

    लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई एसयूवी यूरूस को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। इसे कंपनी के इटली स्थित प्लांट में तैयार किया गया है, यहीं पर एवेंटाडोर और हुराकेन स्पोर्ट्स कारें भी बनाई जाती हैं। कंपनी इसे सुपर एसयूवी के तौर पर प्रोटेक्ट कर रही है।

    Lamborghini Urus

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमएलबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर बेंटले बेंटेएगा, ऑडी क्यू7 और पोर्श क्यान भी बनी है। लैम्बॉर्गिनी यूरूस में 4.0 लीटर का वी8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 650 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। पावर के मामले में यह बेंटले बेंटेएगा से भी आगे है। यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी महज 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पा लेगी। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    Lamborghini Urus

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस में छह ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में कार्बन सिरेमिक ब्रेक दिए गए हैं, जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे।

    Lamborghini Urus

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस को एल्यूमिनियम और स्टील के मिश्रण वाले चेसिस पर तैयार किया गया है, इसका वज़न करीब 2200 किलोग्राम है। राइडिंग के लिए इस में 23 इंच के अलॉय व्हील दिए गए है। सेगमेंट में यह सबसे बड़े पहियों वाली एसयूवी होगी।

    Lamborghini Urus

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस को भारत में 2018 की शुरूआत में उतारा जाएगा। अमेरिका में इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 1.2 करोड़ रूपए (दो लाख डॉलर) है। भारत में इसकी कीमत दो करोड़ रूपए के आसपास हो सकती है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    Lamborghini Urus

    यह भी पढें : लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर लॉन्च, कीमत 5.79 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है