• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो एमपीवी कल होगी लॉन्च, जानिए इस गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा खास

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड मारुति इनविक्टो कंपनी की नई फ्लैगशिप कार होगी

    स्तुति
    स्तुति
    published on जुलाई 04, 2023 11:19 ist
    info icon
    published onJul 04, 2023 11:19 IST
    last updated onJul 04, 2023 11:19 IST
    430 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto Teaser

    • मारुति इनविक्टो एमपीवी को 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।
    • टीज़र से कंफर्म हो गया है कि इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी जाएंगी।
    • सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि हाईक्रॉस से अलग दिखाने के लिए इसमें मॉडिफाइड फ्रंट डिज़ाइन मिलेगी।
    • इनविक्टो कार में हाईक्रॉस वाला 2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है, जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 186 पीएस है।
    • भारत में इनविक्टो एमपीवी की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    मारुति इनविक्टो एमपीवी कार को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस थ्री-रो प्रीमियम एमपीवी की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू कर चुकी है। मारुति इनविक्टो कार में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, इसके बारे में जानेंगे आगे:

    हाईक्रॉस जैसा लुक

    Maruti Invicto Teaser

    इनविक्टो कार टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड है। सामने आए नए स्पाय शॉट्स और टीज़र के अनुसार मारुति की इस अपकमिंग एमपीवी कार का लुक टोयोटा हाईक्रॉस से मिलता जुलता होगा, लेकिन इसमें फ्रंट और रियर साइड की डिज़ाइन पर कई बदलाव जरूर किए जाएंगे। कंपनी टीज़र में इस गाड़ी के फ्रंट पर स्प्लिट क्रोम ग्रिल दिखा चुकी है।

    इंटीरियर पर इसमें टोयोटा एमपीवी जैसा ही डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा, लेकिन इसमें हाईक्रॉस (ब्राउन अपहोल्स्ट्री) के मुकाबले डार्क कलर शेड की अपहोल्स्ट्री दी जाएगी।

    कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे

    Toyota Innova Hycross Interior

    हाईक्रॉस की तरह ही इनविक्टो कार की फीचर लिस्ट भी लंबी होगी। मारुति की इस नई कार में कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी मिलेंगे। यह गाड़ी पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-ज़ोन एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स के साथ आएगी। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा, जिसके तहत लेन-कीप और डिपार्चर असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो-इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन

    Toyota Innova Hycross

    मारुति की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार ग्रैंड विटारा थी। अनुमान है कि इनविक्टो कार में हाईक्रॉस वाली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जा सकती है। इस अपकमिंग कार में नया 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो मारुति लाइनअप की किसी भी कार में नहीं मिलता है। टोयोटा हाईक्रॉस कार में लगा पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 186 पीएस की पावर और 206 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें ई-सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    संभावित कीमत व कंपेरिजन

    मारुति इनविक्टो कार को केवल एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा, वहीं इसे किया कैरेंस से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर खरीदा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है