• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर) एक्सप्रेस-वे अब आमजन को समर्पित, जानिए इससे जुड़े 7 फैक्ट्स

     फिलहाल शिरडी से नागपुर तक 500 किलोमीटर के रूट का आमजन इस्तेमाल कर सकते हैं।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 13, 2022 15:51 ist
    info icon
    published onDec 13, 2022 15:51 IST
    last updated onDec 13, 2022 15:51 IST
    845 Views
    • Write a कमेंट

    Mumbai Nagpur Expressway

    हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे, महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया है। ये नया एक्सप्रेस-वे 700 किलोमीटर लंबा है, जो मुंबई से शुरू होकर नागपुर तक जाता है। फिलहाल शिरडी से नागपुर तक 500 किलोमीटर के रूट का आमजन इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं मुंबई से शिरडी वाले​ हिस्से का निर्माण कार्य जारी है और जल्द ही इसे भी शुरू कर दिया जाएगा।

    इससे पहले कि आप इस नए एक्सप्रेस-वे पर अपनी अगली रोड​ ट्रिप प्लान करें, उससे पहले जानिए मुंबई-नागपुर महामार्ग के बारे में सात महत्वपूर्ण फैक्ट्स:

    आधे से ज्यादा समय की होगी बचत!

    फिलहाल मुंबई से नागपुर का सफर 16 घंटे का है। यदि कोई इस एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करता है तो उसके समय की 50 प्रतिशत बचत होगी। नए एक्सप्रेस-वे से आप लगभग आठ घंटे में नागपुर पहुंच सकेंगे। हालांकि, जब तक मुंबई-शिर्डी कनेक्शन नहीं बन जाता, तब तक कुल यात्रा का समय लगभग 12 घंटे होगा, लेकिन अभी भी आपका काफी समय बच रहा है। 

    10 जिले और करीब 400 गांवों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेस-वे

    Mumbai Nagpur Expressway

    एक्सप्रेस-वे ठाणे और मुंबई से शुरू हो रहा है, जो महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से और दूसरे छोर में नागपुर तक जाता है। ये एक्सप्रेस-वे राजमार्ग नागपुर, बुलढाणा, अमरावती, वर्धा, वाशिम, ठाणे, औरंगाबाद, अकोला, भिवंडी और नासिक जैसे प्रमुख जिलों को जोड़ता है।

    इस एक्सप्रेस-वे से 392 गांव भी जुड़ रहे हैं। खास बात ये है कि समृद्धि महामार्ग ठाणे के माध्यम से स्वर्णिम चतुर्भुज यानी गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल से जुड़ा हुआ है।

    150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट!

    आप आधिकारिक तौर पर अपनी कार को 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ड्राइव कर सकेंगे, जिसकी अनुमति देश के किसी और एक्सप्रेस-वे पर नहीं दी गई है। देश भर में एक एक्सप्रेस-वे पर आधिकारिक स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटे तक है, जबकि मुंबई-पुणे और नए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित सभी प्रमुख मार्गों की लिमिट 100 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, हमें ये कंफर्म नहीं है कि इस पूरे एक्सप्रेस-वे पर समान स्पीड लिमिट लागू है या नहीं, लेकिन यह संभवतः एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों के लिए हो सकता है।

    6 लेन हाईवे 

    Mumbai Nagpur Expressway

    महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग में 120 मीटर की चौड़ाई के साथ छह लेन होंगी, जिसके दोनों तरफ तीन-लेन हैं। हालाँकि, सरकार ने इसे इस तरह से डिज़ाइन किया है कि इसे भविष्य में दोनों तरफ चार लेन में बदला जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: कार इंश्योरेंस लेने से पहले ध्यान में रखेंगे ये बातें, तो नहीं होगी कोई परेशानी

    4 वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से भी जुड़ा है ये एक्सप्रेस-वे

    Mumbai Nagpur Expressway

    नया एक्सप्रेस-वे चार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से भी जुड़ा होगा जिनमें ताडोबा टाइगर रिजर्व, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, गौतला अभयारण्य और तानसा वन्यजीव अभयारण्य शामिल है।

    एक्सप्रेस-वे पेंच नेशनल पार्क से होकर गुजरता है और वन्यजीवों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए यहां आठ अंडरपास और ओवरपास भी बनाए जा रहे हैं। यदि आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप यहां बाघ के दीदार भी कर सकेंगे जिसके लिए ये जगह काफी फेमस है। 

    कई पर्यटन स्थलों को भी जोड़ेगा

    Mumbai Nagpur Expressway

    मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे शिरडी, बीबी का मकबरा, सुला वाइनयार्ड्स, त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर, लोनार (गड्ढे से बनी झील के लिए प्रसिद्ध), और अजंता एलोरा की गुफाओं जैसे कई ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन को भी जोड़ेगा। ये सभी आकर्षण एक्सप्रेस-वे के 90 किलोमीटर के दायरे में हैं और इन तक पहुंचने के लिए कनेक्टिंग टर्न्स बनाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: क्या टाटा नैनो इलेक्ट्रिक अवतार में फिर करेगी वापसी?

    कई चार्जिंग स्टेशंस और रिजॉर्ट्स भी होंगे मौजूद

    सरकार यहां बड़े पैमाने पर फ्यूल आउटलेट, होटल, फूड मॉल, वाइल्ड लाइफ रिसॉर्ट और चार्जिंग स्टेशन सहित कई सुविधाएं भी विकसित कर रही है। हाईवे के हर तरफ हर 40-50 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार ओनर्स को कार चार्जिंग को लेकर चिंता की जरूरत नहीं रहेगी। कई रिजॉर्ट और होटल्स होने से लोग इस एक्सप्रेस-वे पर वीकेंड ट्रिप भी प्लान कर सकेंगे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है