• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र ने उठाया ये कदम !

    नागपुर देश का पहला शहर, जहां सार्वजनिक परिवहन के लिए बना इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा

    जगदेव
    जगदेव
    published on मई 29, 2017 18:49 ist
    info icon
    published onMay 29, 2017 18:49 IST
    last updated onMay 29, 2017 18:49 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    महाराष्ट्र का नागपुर देश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां 200 इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े का इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट लिए शुरू हुआ है। इन 200 इलेक्ट्रिक वाहनों में 100 महिन्द्रा ई2ओ प्लस कारें शामिल हैं। इसके अलावा कैब कंपनी ओला ने भी 50 करोड़ रूपए से ज्यादा का निवेश कर अलग-अलग लोकेशनों में 50 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं।

    ओला एप के जरिये नागपुर में इन वाहनों की सुविधा ली जा सकती है, ई2ओ कारों के अलावा जल्द ही टाटा मोटर्स, काइनेटिक, बीवाईडी और टीवीएस भी इस मुहिम से जुड़ेंगे।

    कुछ समय पहले केंद्रीय विद्युत मंत्री पीयूष गोयल ने साल 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल काफी बढ़ने की संभावनाएं जताई थी, ऐसे में नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का यह कदम भविष्य के लिए सकारात्मक माहौल पैदा करेगा। इसी नक्शे-कदम पर चलते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक कारों के लिए वैट, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन को फिलहाल हटा लिया है।

    चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने और टैक्स हटने की वजह से ना केवल ग्राहकों का रूझान इलेक्ट्रिक कारों तरफ बढ़ेगा, बल्कि टोयोटा, हुंडई ओर टेस्ला जैसी कंपनियां भी भारत में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड कारों की रेंज पेश करने के बारे में विचार करेंगी। उदाहरण के तौर पर टोयोटा की प्रियस हाइब्रिड को लेते हैं इसे यहां इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है जिससे इसकी कीमत 40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के करीब है, कीमत ज्यादा होने की वजह से ग्राहक इसे खरीदने के लिए काफी सोच-विचार के बाद ही फैसला लेता है, वहीं टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी में रियायत मिलने के बाद इनकी कीमतें कम हो जाएंगी, इससे कंपनियां को प्रोत्साहन मिलेगा और नई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के भारत में आने का रास्ता साफ होगा।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है