• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 तक अपने पूरे मॉडल लाइनअप का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देगी लैंबॉर्गिनी

    काफी सालों तक केवल दो कारों से ही अपना बिजनेस कर रही इस कंपनी ने आखिरी बार 2017 में उरुस एसयूवी को लॉन्च किया था। भारत में भी अब तक कंपनी अपनी इस परफॉर्मेंस बेस्ड एसयूवी की 100 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है जिसमें दिया गया इंजन 650 पीएस की पावर डिलीवर करने में सक्षम है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 18, 2021 20:29 ist
    info icon
    published onMay 18, 2021 20:29 IST
    last updated onMay 18, 2021 20:29 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    परफॉर्मेंस बेस्ड कारें तैयार करने वाली लंबॉर्गिनी ने घोषणा की है कि वो अपने सभी मॉडल्स के हायब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द से जल्द तैयार कर देगी। 

    काफी सालों तक केवल दो कारों से ही अपना बिजनेस कर रही इस कंपनी ने आखिरी बार 2017 में उरुस एसयूवी को लॉन्च किया था। भारत में भी अब तक कंपनी अपनी इस परफॉर्मेंस बेस्ड एसयूवी की 100 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है जिसमें दिया गया इंजन 650 पीएस की पावर डिलीवर करने में सक्षम है। कंपनी के लाइनअप में नैचुरली एस्पिरेटेड वी12 पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली अवेंटाडोर सबसे ऊपर है जबकि इसके ठीक नीचे वी10 इंजन के साथ आने वाली हराकेन को पोजिशन किया गया है। दूसरी तरफ कंपनी की ही सुपरकार सियान एफकेपी37 ​सीमित तौर पर बेची जाती है जिसमें सुपरकैपेसिटर के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। 

    अब लैंबॉर्गिनी 2024 तक अपनी सभी कारों में हायब्रिड टेक्नोलॉजी देने के लिए इनका इलेक्ट्रिफिकेशन कर देगी जिसके तहत कंपनी की ओर से सबसे पहली हायब्रिड कार 2023 में लॉन्च की जाएगी। लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर को मार्केट में लॉन्च हुए आज 10 से भी ज्यादा साल हो चुके हैं जिसकी जगह अब एक नई हाइब्रिड कार ले सकती है वहीं,हरानकेन को सबसे आखिर में हाइब्रिड पावरट्रेन से अपडेट किया जाएगा। चूंकि लैंबॉर्गिनी उरुस में काफी मैकेनिकल कंपोनेंट्स ऑडी से शेयर किए जाते हैं,ऐसे में ये कंपनी की दूसरी ऐसी कार होगी जिसमें ट्विन टर्बो वी8 इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जाएगा। 

    इसके अलावा लैंबॉर्गिनी की ओर से एक 2 डोर प्योर इलेक्ट्रिक कार को भी अपने इस प्लान के तहत सबसे आखिर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस कार को 2025 से 2030 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के लाइनअप में ये चौथी कार के रूप में अपना नाम दर्ज कराएगी। 

    लैंबॉर्गिनी के इस प्लान को देखते हुए तो अब यही कहा जा सकता है कि अब वी12 इंजन वाली सुपरकारों का जमाना शायद लदने वाला है। हालांकि इस परफॉर्मेंस बेस्ड कारमेकर इस साल दो नई वी12 कारें उतारने की घोषणा जल्द कर सकती है जो कि एवेंटाडोर कार के ही स्पेशल एडिशन होंगे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है