• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स ने पेश की नई पिकांटो हैचबैक, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    भारतीय कार बाजार में पिकांटो हैचबैक किया की एंट्री लेवल कार हो सकती है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on जनवरी 06, 2017 14:06 ist
    info icon
    published onJan 06, 2017 14:06 IST
    last updated onJan 06, 2017 14:06 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स ने नई पिकांटो हैचबैक से पर्दा उठाया है। इसे मार्च में होने वाले जिनेवा मोटर शो-2017 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। किया मोटर्स जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। संभावना है ।

    पिकांटो को किया मोटर्स की कोरियाई और जर्मन डिजायन टीम ने तैयार किया है। यह हुंडई मोटर्स की आई10 पर बेस है। कार के फीचर के बारे में कंपनी अभी चुपी साधे हुए है। इसकी लंबाई पुरानी पिकांटो के बराबर है, जबकि व्हीलबेस पहले से 15 एमएम ज्यादा है।

    डिजायन की बात करें तो आगे से यह काफी आकर्षक और दमदार है। पिकांटो के जीटी-लाइन वेरिएंट में बॉडी पर जगह-जगह रेड कलर के स्टीकर्स का इस्तेमाल हुआ है। साइड में बड़े अलॉय व्हील लगे हैं। आगे की तरफ इसमें कंपनी की पारंपरिक हैडलैंप्स, बड़े स्वेप्टबैक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ डीआरएलएस और किया ब्रांड की बैजिंग दी गई है।

    अब बढ़ते हैं केबिन की तरफ... कार का डैशबोर्ड ऑल-ब्लैक कलर में है। सीटों पर भी ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। बाहर की तरह केबिन में डोर हैंडल और सीटों पर रेड कलर के हाइलाइटर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड के बीच में बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। इंजन और कीमत की जानकारी जिनेवा मोटर शो के दौरान ही मिलेगी। पिकांटो हैचबैक देखने में काफी आकर्षक है, उम्मीद है कि अगर किया मोटर्स इस हैचबैक को आक्रामक कीमत पर भारत में उतारती है तो यह जाहिर तौर पर कंपनी को अच्छी पहचान दिला देगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है