• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास Vs हुंडई ट्यूसॉन

    जीप कंपास के वेरिएंट की टक्कर हुंडई ट्यूसॉन के वेरिएंट से...

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 31, 2017 20:12 ist
    info icon
    published onJul 31, 2017 20:12 IST
    last updated onJul 31, 2017 20:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जीप ने कंपास एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 14.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। दिलचस्प बात ये है कि यह मुकाबले में मौजूद हुंडई ट्यूसॉन से काफी सस्ती है, कंपास एसयूवी का पेट्रोल वेरिएंट करीब 3 लाख रूपए और डीज़ल वेरिएंट करीब 5 लाख रूपए सस्ता है। यहां हमने कई मोर्चों पर जीप कंपास की तुलना हुंडई ट्यूसॉन से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Hyundai Tucson

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    जीप कंपास पेट्रोल

    वेरिएंट कीमत
    स्पोर्ट 14.95 लाख रूपए
    लिमिटेड एटी 18.70 लाख रूपए
    लिमिटेड एटी (ओ) 19.40 लाख रूपए

    जीप कंपास डीज़ल

    वेरिएंट कीमत
    स्पोर्ट 15.45 लाख रूपए
    लॉन्गिट्यूड 16.45 लाख रूपए
    लॉन्गिट्यूड (ओ) 17.25 लाख रूपए
    लिमिटेड 18.05 लाख रूपए
    लिमिटेड (ओ) 18.75 लाख रूपए
    लिमिटेड 4x4 19.95 लाख रूपए
    लिमिटेड 4x4 (ओ) 20.65 लाख रूपए

    हुंडई ट्यूसॉन पेट्रोल

    वेरिएंट कीमत
    हुंडई ट्यूसॉन बेस 18.13 लाख रूपए
    हुंडई ट्यूसॉन जीएल 20.89 लाख रूपए

    हुंडई ट्यूसॉन डीज़ल

    वेरिएंट कीमत
    हुंडई ट्यूसॉन बेस 20.61 लाख रूपए
    हुंडई ट्यूसॉन जीएल 22.47 लाख रूपए
    हुंडई ट्यूसॉन जीएलएस 23.86 लाख रूपए

    ऊपर दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि कंपास पेट्रोल का टॉप वेरिएंट लिमिटेड, हुंडई ट्यूसॉन के बेस वेरिएंट से थोड़ा सा महंगा है। इसके अलावा कंपास का लिमिटेड (ओ) हुंडई ट्यूसॉन के टॉप वेरिएंट से करीब एक लाख रूपए सस्ता है।

    डीज़ल वेरिएंट की बात करें तो यहां ट्यूसॉन के बेस वेरिएंट की कीमत में कंपास का फुली लोडेड 4x4 वेरिएंट लिया जा सकता है। ट्यूसॉन डीज़ल के टॉप वेरिएंट जीएलएस में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प नहीं दिया गया है, जबकि इससे सस्ती कंपास में यह सुविधा दी गई है।

    दोनों कारों के कॉमन स्टैंडर्ड फीचर

    • ड्यूल-फ्रंट एयरबैग
    • एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी)
    • फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
    • चाइल्ड सीट एंकर

    पेट्रोल वेरिएंट की तुलना

    जीप कंपास लिमिटेड Vs हुंडई ट्यूसॉन बेस

    कीमत में अंतर: कंपास एसयूवी करीब 57,000 रूपए महंगी है।

    • जीप कंपास लिमिटेड: इस में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। इस में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
    • हुंडई ट्यूसॉन बेस: इस में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 155 पीएस और टॉर्क 192 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    इंफोटेंमेंट सिस्टम

    • जीप कंपास: एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच यूकनेक्ट सिस्टम, 6-स्पीकर्स वाले साउंड सिस्टम के साथ दिया गया है।

    • हुंडई ट्यूसॉन: एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर्स वाले साउंड सिस्टम के साथ दिया गया है।

    Hyundai Tucson

    फीचर

    • दोनों एसयूवी में हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। ट्यूसॉन में डे-टाइम रनिंग एलईडी लैंप्स दिए गए हैं, जबकि कंपास में हैलोजन लैंप्स दिए गए हैं। कंपास में एलईडी पोजिशन लैंप्स दिए गए हैं।
    • कंपास में एलईडी टेललैंप्स को स्टैंडर्ड रखा गया है, जबकि ट्यूसॉन के बेस वेरिएंट में इस फीचर का अभाव है।
    • दोनों एसयूवी में आर17 साइज के अलॉय व्हील लगे हैं।
    • कंपास में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एक्टीवेटेड कार्बन फिल्टर और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं, जबकि ट्यूसॉन में मैनुअल एसी दी गई है।
    • कंपास में पैसिव की-लैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप दिया गया है, जबकि ट्यूसॉन के बेस वेरिएंट में इनका अभाव है।
    • ट्यूसॉन में हीटेड बाहरी शीशे दिए गए हैं, कंपास में एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे दिए गए हैं।
    • दोनों एसयूवी में रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा दिया गया है।
    • कंपास में स्की-ग्रे एमसीकिलने लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जबकि ट्यूसॉन में फेब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।
    • दोनों एसयूवी में लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    सेफ्टी फीचर

    लिमिटेड, कंपास का टॉप वेरिएंट है लिहाजा इस में ट्यूसॉन के बेस वेरिएंट की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (स्टैंडर्ड)
    • ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)(स्टैंडर्ड)
    • इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन
    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    जीप कंपास लिमिटेड (ओ) Vs हुंडई ट्यूसॉन जीएल

    कीमत में अंतर: कंपास लिमिटेड (ओ) करीब 1.5 लाख रूपए सस्ती है।

    ट्यूसॉन जीएल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    कंपास लिमिटेड (ओ) में ड्यूल-टोन रूफ और बाय-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं।

    Jeep Compass

    ट्यूसॉन जीएल में बेस वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • आर18 साइज के डायमंड कट अलॉय व्हील
    • 6 एयरबैग
    • स्टेटिक बेंडिंग हैडलैंप्स (हैलोजन)
    • फ्रंट पार्किंग सेंसर
    • लैदर अपहोल्स्ट्री
    • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स
    • पैसिव की-लैस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
    • 10 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीटें

    Hyundai Tucson

    डीज़ल वेरिएंट की तुलना

    जीप कंपास लिमिटेड 4x4 (ओ) Vs हुंडई ट्यूसॉन बेस

    कीमत में अंतर: जीप कंपास लिमिटेड 4x4 (ओ) करीब 4,000 रूपए महंगी है।

    • जीप कंपास लिमिटेड 4x4 (ओ): इस में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।
    • हुंडई ट्यूसॉन बेस डीज़ल: इस में भी 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 185 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    Jeep Compass

    जीप कंपास लिमिटेड 4x4 (ओ) में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जिन में छह एयरबैग, जीप एक्टिव ड्राइव के साथ सिलेक्ट-टीरेन (ऑटो, स्नो, सेंड और मड) ड्राइव मोड शामिल हैं।

    हुंडई ट्यूसॉन बेस डीज़ल में पेट्रोल वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढें : क्या खासियतें समाई हैं जीप कंपास में, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है