• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी जीप कंपास ट्रेलहॉक

    ट्रेलहॉक वेरिएंट को केवल डीज़ल इंजन में पेश किया जा सकता है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On फरवरी 13, 2019 15:31 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2019 15:31 IST
    last updated onFeb 13, 2019 15:31 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    जीप कंपास के नए वेरिएंट ट्रेलहॉक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जा सकता है। यह रेग्यूलर कंपास के टॉप वेरिएंट लिमिटेड प्लस 4x4 से करीब दो लाख रूपए महंगी हो सकती है। लिमिटेड प्लस 4x4 वेरिएंट की कीमत 22.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    जीप कंपास ट्रेलहॉक को भारत में ही तैयार किया गया है। इसका राइट-हैंड-ड्राइव वर्जन कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध ट्रेलहॉक जैसी है। जीप कंपास ट्रेलहॉक में ब्लैक और व्हाइट कलर कोम्बिनेशन वाला बोनट, नए अलॉय व्हील, रेड टो हुक और बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। ट्रेलहॉक वेरिएंट में आगे और पीछे की तरफ नए बंपर भी आयेंगे जो इसे रेग्यूलर कंपास से अलग बनायेंगे। ट्रेलहॉक के केबिन को ब्लैक कलर में रखा गया है, प्रीमियम अहसास लाने के लिए इस में रेड हाइलाइटर दिए गए हैं।

    जीप कंपास ट्रेलहॉक में 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। जानकारी मिली है कि यह वेरिएंट ऑल-व्हील-ड्राइव में आएगा।

    यह भी पढें : जीप कंपास लॉन्गिट्यूड (ओ) पेट्रोल ऑटोमैटिक लॉन्च, कीमत 18.9 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है