• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सई तीन फरवरी को होगी लॉन्च

    टाटा के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर तीन फरवरी को दिल्ली ऑटो एक्सपो में एक्सई सेडान लॉन्च करने जा रही है। कार की बुकिंग एक लाख रूपए से शुरू हो चुकी हैं।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On जनवरी 12, 2016 18:01 ist
    info icon
    published onJan 12, 2016 18:01 IST
    last updated onJan 12, 2016 18:01 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फिलहाल एक्सई को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। ये इंजन 4-सिलेंडर और टर्बोचार्ज्ड होंगे। पहला इंजन 200 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगा। दूसरा इंजन 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देगा। कम पावर वाली जगुआर एक्सई की कीमत करीब 35 लाख रूपए होने की संभावना है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज, मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास व ऑडी ए-4 से होगा।

    जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष रोहित सूरी ने कहा-'नई जगुआर एक्सई अपने सेगमेंट में नई तकनीक के साथ आएगी। हमें विश्वास है कि एक्सई की बेहतरीन परफॉर्मेंस और डायनामिक डिजायन के बूते पर यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह अपने सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होगी।'

    एक्सई मॉडल जगुआर के डिजायन चीफ इयान कैलम के दिमाग की उपज है। इसे जगुआर के नए एल्युमिनियम आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। एफ-टाइप की तरह ही इसमें रिवेटेड एल्युमिनियम और अलॉय से बना मजबूत यूनी बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। जगुआर का दावा है कि एक्सई अब तक की सबसे एयरोडायनामिक कार है। इसका मतलब ये है कि यह कार दूसरी कारों के मुकाबले हवा के दबाव को कहीं ज्यादा तेजी से काटने में सक्षम है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है