English | हिंदी
ऑटो एक्सपो भारत में 2023 में होगा आयोजित, तारीख का भी हुआ ऐलान
भारत के सबसे बड़े ऑटोमोटिव इंडस्ट्री शोकेस 'ऑटो एक्सपो' को 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट के 2022 एडिशन को कोविड महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब ऑटो एक्सपो के ऑर्गेनाइजर्स ने इसके 2023 एडिशन की संभावित तारीखों का खुलासा कर दिया है। भारत में इसे 13 जनवरी से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जा सकता है।
907 Views
- Write a कमेंट

दो साल में एक बार आयोजित होने वाले इस मोटर शो को हमेशा की तरह ही ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। ऑटो शो ग्लोबल लेवल पर अपनी अपील खो चुके हैं क्योंकि कंपनियां दर्शकों के लिए लाइवस्ट्रीम करके इवेंट आयोजित करना पसंद कर रही हैं, लेकिन यह फिर भी लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ने का एक अच्छा तरीका हैं। यह ऑटो शो नए और अपकमिंग ऑटोमोटिव ब्रांड्स (खासकर जो ईवी स्पेस में कदम रखना चाह रहे हैं) के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
हम आपको ऑटो एक्सपो 2023 से जुड़ी सभी कवरेज दिखाएंगे तो ऐसे में आप भी कारदेखो से जुड़े रहें। आप हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में भी लिख कर बता सकते हैं कि आप अगले मोटर शो में क्या देखना पसंद करेंगे।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें














