• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कामिक से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

    हुंडई क्रेटा और निसान किक्स को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 05, 2019 14:39 ist
    info icon
    published onMar 05, 2019 14:39 IST
    last updated onMar 05, 2019 14:39 IST
    162 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kamiq

    स्कोडा ने जिनेवा मोटर शो-2019 में कामिक एसयूवी से पर्दा उठाया है। स्कोडा कारों की रेंज में इसे कारॉक और कोडिएक के बीच पोजिशन किया जाएगा। भारत में इसे 2020 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया एसपी2आई, निसान किक्स और फॉक्सवेगन टी-क्रॉस से होगा।

    Skoda Kamiq

    स्कोडा कामिक को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। कंपनी की योजना इसे पूरी तरह से भारत में तैयार करने की है। इसका डिजायन विज़न एक्स कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। आगे की तरफ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें और इंडिकेटर, स्प्लिट हैडलैंप्स के साथ दिए गए हैं। हैडलैंप्स के बीच में स्कोडा की पारंपरिक ग्रिल दी गई है। ग्रिल के नीचे की तरफ हनीकॉम्ब मैश पेटर्न वाला एयरडैम दिया गया है।

    Skoda Kamiq

    साइड वाले हिस्से का डिजायन साफ-सुथरा है। यहां शोल्डर लाइन दी गई है जो रूफ रेल्स तक जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने वाली स्कोडा कामिक में 16 से 18 इंच के व्हील मिलेंगे। भारत आने वाली स्कोडा कामिक में 17 इंच के व्हील दिए जा सकते हैं। बूट पर अक्षरों में स्कोडा नाम लिखा गया है। बूट के दोनों ओर एलईडी एलाइमेंट के साथ वेज आकर वाली रैपराउंड टेललाइटें दी गई है।

    Skoda Kamiq

    केबिन में प्रीमियम फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। इस में 9.2 इंच डिस्प्ले, वॉइस और गेस्चर कंट्रोल के साथ दी गई है। इस में 10.25 इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। भारत आने वाली स्कोडा कामिक में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। स्कोडा कामिक का बूट स्पेस 400 लीटर है, जिसे पीछे वाली सीटों को फोल्ड करके 1395 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। स्कोडा कामिक की आगे वाली सीट को भी फोल्ड किया जा सकता है, इससे केबिन के अंदर 2447 एमएम लंबा सामान रख सकते हैं।

    यूरोप मॉडल में कंपनी ने लैन असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेक, पेडेस्ट्रेन डिटेक्शन, अडेप्टिव्व क्रूज़ कंट्रोल, पार्क असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 9 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसे फीचर दिए हैं। भारत आने वाली कामिक में इन में से कई फीचर नहीं मिलेंगे।

    Skoda Kamiq

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्कोडा कामिक को 1.0 लीटर टीएसआई, 1.5 लीटर टीएसआई और 1.6 लीटर टीडीआई तीन इंजन में पेश किया जाएगा। 1.0 लीटर टीएसआई इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 95 पीएस और टॉर्क 175 एनएम होगा, दूसरे की पावर 115 पीएस और टॉर्क 200 एनएम होगा। 1.5 लीटर टीएसआई इंजन की पावर 150 पीएस और टॉर्क 250 एनएम होगा। 1.6 लीटर टीडीआई इंजन की पावर 115 पीएस और टॉर्क 250 एनएम होगा। भारत आने वाली स्कोडा कामिक में 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 115 पीएस की पावर देगा। भारत में डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढें : इमेज़ कंपेरिज़न: स्कोडा कामिक Vs फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    स्कोडा कामिक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ar. ajayender beniwal
    Jul 19, 2019, 10:58:27 AM

    Love at first sight.........i am dying to buy this car. Please give the full details....like when its gonna launch in India and what interior and exterior features will be there in India

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है