• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत के 15 शहरों में लॉन्च होगी हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    भारत में यह किसी कार कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जुलाई 24, 2018 16:53 ist
    info icon
    published onJul 24, 2018 16:53 IST
    last updated onJul 24, 2018 16:53 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Kona Electric

    हुंडई इन दिनों एक इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। भारत में इसे 2019 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हुंडई की यह नई एसयूवी कोना इलेक्ट्रिक नाम से आएगी। कंपनी ने घोषणा की है कि शुरूआत में इसे दिल्ली और मुंबई समेत देश के कुल 15 शहरों में पेश किया जाएगा। भारत में किसी कार कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।

    Hyundai Kona Electric

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक का भारत में आना तय हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने आफ्टर-सेल्स सपोर्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। कंपनी को भरोसा है कि वह कोना इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सेवाएं देगी। कोना इलेक्ट्रिक को हुंडई की रेग्यूलर डीलरशिप पर बेचा जाएगा। चर्चाएं हैं कि हुंडई की चुनिंदा डीलरशिप यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। शुरूआत में बिक्री और सर्विंस चेनल सीमित संख्या में हो सकते हैं।

    Hyundai Kona Electric

    ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क में इजाफा करेगी। हुंडई के अलावा एमजी मोटर्स भी यहां ई-एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। एमजी मोटर्स के पास जेएसई इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो साइज के मामले में हुंडई कोना के बराबर है।

    Hyundai Kona Electric

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है