• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार को मिली 4,000 से ज्यादा बुकिंग

    हुंडई अल्कजार एसयूवी भारत में लॉन्च हो सकती है। इसकी प्राइस 16.30 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। हुंडई ने जानकारी दी है कि अल्कजार कार को अब तक 4,000 से ज्यादा बुकिंग मिली चुकी है। कंपनी ने ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी देना भी शुरू कर दी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 18, 2021 19:45 ist
    info icon
    published onJun 18, 2021 19:45 IST
    last updated onJun 18, 2021 19:45 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    • अल्कजार एसयूवी की प्राइस 16.30 लाख से 20 लाख रुपये के बीच है।
    • यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मिलेगी।
    • इसके प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर वेरिएंट को बराबर बुकिंग मिली है।
    • इसमें एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग दिए गए हैं। 
    • यह 159पीएस 2.0 लीटर पेट्रोल और 115पीएस 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    हुंडई अल्कजार एसयूवी भारत में लॉन्च हो सकती है। इसकी प्राइस 16.30 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। हुंडई ने जानकारी दी है कि अल्कजार कार को अब तक 4,000 से ज्यादा बुकिंग मिली चुकी है। कंपनी ने ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी देना भी शुरू कर दी है।

    हुंडई मोटर्स से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट को करीब-करीब बराबर बुकिंग मिली है। इसके मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट की बुकिंग के आंकड़े भी बराबर ही हैं। इसके प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर तीनों वेरिएंट को बराबर सी बुकिंग मिली है।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    हुंडई अल्कजार कार कुल आठ वेरिएंटः प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर (ओ), सिग्नेचर ड्यूल टोन, सिग्नेचर (ओ) और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल-टोन में उपलब्ध है।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    इसमें एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट रो वेंटिलेटेड सीटें, एक्यूआई डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, पडल शिफ्टर्स, पावर ड्राइवर सीट, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट और सेकंड रो पैसेंजर के लिए वायरलेस चार्जिंग (केवल 6-सीटर वेरिएंट में) और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस हुंडई कार में रियर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक हेडलैंप, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके टॉप मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर भी मिलते हैं। 

    यह भी देखें: हुंडई अल्कजार Vs टाटा सफारी

    अल्काजार गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है जो 159 पीएस की पावर और 191 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 115पीएस/250एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    सेगमेंट में हुंडई अल्कजार का कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी500 और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 से है।

    यह भी देखें: हुंडई अल्कजार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है