• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गूगल मैप्स में जुड़ा नया फीचर, लोगों को कोरोना से बचाने में इस तरह करेगा मदद

    दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर का खुलासा किया है, जहां एक कोने से दूसरे कोने में जाने के बारे में बताया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 10, 2020 19:42 ist
    info icon
    published onJun 10, 2020 19:42 IST
    last updated onJun 10, 2020 19:42 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में गूगल मैप्स में एक नया फीचर जुड़ा है जो लोगों की काफी मदद करेगा। ट्रैफिक अलर्ट देने वाली ये नेविगेशन एप अब लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों के बारे में भी आगाह करेगी। इन दिनों ये चीज लोगों के लिए काफी जटिल हो गई है। पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सेक्शन के अंतर्गत यह एप्लिकेशन कोरोना को लेकर सरकारी आदेशों की जानकारी भी देगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी राज्य की सरकार ने यह आदेश दिया है कि किसी विशेष पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग बिना मास्क पहने नहीं किया जा सकता है, तो गूगल मैप्स पर उसकी जानकारी आपको मिल जाएगी। फिलहाल ये सर्विस अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कोलंबिया, फ्रांस, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड, स्पेन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में दी जा रही है। 

    यह भी पढ़ें:अपनी कार को चोरी होने से बचाने के लिए कारगर साबित होंगे ये 5 तरीके

    गूगल ने पिछले साल ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 'क्राउडीनैस' नामक फीचर जोड़ा था। कोविड-19 के चलते अब इस एप के जरिए यूजर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बस स्टैंड पर भीड़ की स्थिति के बारे में जानकारी पा सकेंगे। 

    यदि आप अपने प्राइवेट व्हीकल से कहीं आसपास जाते हैं तो गूगल मैप्स एप्लिकेशन आपको आपके मार्ग पर कोविड-19 चेकपोस्ट के बारे में चेतावनी भी देगा और साथ ही ये आपकी यात्रा को किस तरह से प्रभावित कर सकता है इसके बारे में भी बताएगा। फिलहाल ये सर्विस यूएस, कनाडा और मैक्सिको में ही उपलब्ध है। यदि आप कोई चिकित्सा सुविधा लेने जा रहे हैं तो यह एप्लिकेशन आपकी एलिजिबिलीटी क्राइटिरिया को वैरिफाय करेगी और आपको उस अस्पताल या क्लीनिक के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आप अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद उस अस्पताल या क्लीनिक को इस वायरस से प्रभावित ना कर सके। यह फीचर इंडोनेशिया, इजरायल, फिलीपींस, साउथ कोरिया और अमेरिका में उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना के बीच मिल रहे हैं कुछ ऐसे अच्छे संकेत, पढ़िए इस गुडन्यूज राउंडअप में

    ऊपर बताया गया सभी डेटा गूगल मैप्स पर कंपनी द्वारा वैरिफाय किए जाने के बाद पोस्ट किया जाएगा। 

    न्यूज सोर्स

    यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से बनाएं अपनी पुरानी कार को मॉडर्न

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है