• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गुडन्यूज़ राउंडअप: आपको निगेटिविटी से बचाने के लिए पॉजिटिव खबरों का वीकली डोज़

    कोरोनाकाल में जानिए कुछ अच्छी खबरों के बारे में जिनसे आपमें बनी रहे पॉजिटिविटी

    भानु
    भानु
    Published On जून 28, 2020 12:12 ist
    info icon
    published onJun 28, 2020 12:12 IST
    last updated onJun 28, 2020 12:12 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना के इस लंबे काल में हमारे आसपास एक नकारात्मक माहौल बनता जा रहा है। इसी नकारात्मकता को दूर करने के लिए हर सप्ताह की तरह इस बार भी  कुछ अच्छी खबरों का वीकली डोज़ लेकर आए हैं ताकि आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहे। तो भारत में समेत पूरी दुनिया में इस बीमारी से जंग लड़ी जा रही है और इसी बीच कुछ अच्छी बातें भी सामने आई हैं जो इस प्रकार है:

    50 लाख के करीब लोग अब तक ठीक हो चुके हैं इस बीमारी से

    पूरी दुनिया में कोरोना की जद में करीब 1 करोड़ लोग आ चुके हैं जिनमें से 50 लाख ठीक भी हो चुके हैं। भारत में तो ये आंकड़ा काफी राहत देने वाला है जिसमें 5 लाख संक्रमितों में से 3 लाख ठीक हो चुके हैं। 

    न्यूज़ सोर्स

    कोरोनावायरस से बचाने के लिए एक और नई दवा आई सामने 

    फार्मास्युटिकल कंपनी ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा के रूप में फेवीपिरवीर को बेचने के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली है। यह एक एंटीवायरल दवा है जिसे मुंह के जरिए मरीज से शरीर में पहुंचाया जा सकता है। इसके लेकर किए गए प्रारंभिक परीक्षणों में सकारात्मक परिणाम मिले हैं और यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह उन लोगों के लिए वरदान हो सकता है जो घर पर कोरोनोवायरस से उबर रहे हैं।

    न्यूज सोर्स

    यह भी पढ़ें: भारत, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में निसान लॉन्च करेगी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल

    आर्थिक रूप से कमजोर के लिए रोजगार के अवसर

    कोरोना का सबसे बुरा असर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ा है। वे ना केवल इस वायरस के चपेट में आने के मुहाने पर हमेशा खड़े रहते हैं बल्कि इसने उनकी आजीविका को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। आय का कोई स्रोत नहीं होने से, उनके भूख से मरने की संभावना वायरस से मरने से कहीं अधिक हो गई है। इस समस्या से उन्हें निजात दिलाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े 5 अधिकारी आगे आए हैं। 

    इस खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    आपको कोरोना से बचाएगा ये स्मार्ट रिस्ट बैंड

    एक 15 वर्षीय किशोरी ने एक ऐसा रिस्टबैंड तैयार किया है जो उसके यूजर को चेहरा छूने से पहले एक वॉर्निंग देगा। हमारे द्वारा बिना हाथों को छुए बार बार चेहरा छूने से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है और दिनभर में कई बार हम ऐसा जाने अंजाने में कर बैठते हैं। ऐसे में ऐसी टेक्नोलॉजी की मदद से हम इस हरकत से बच सकते हैं। 

    न्यूज सोर्स 

    एक मिनट में होगा कोरोना का टेस्ट

    इजरायल के वैज्ञानिकों ने एक नया उपकरण ईजाद किया है जो एक मिनट में कोरोनावायरस का परीक्षण कर सकता है। इससे सार्वजनिक स्थानों को एक बार फिर से खोलने में मदद मिलेगी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर परीक्षण को गति मिलेगी। वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आवृत्ति के सिद्धांत का उपयोग किया है।

    यदि आपने पिछले सप्ताह का गुडन्यूज़ राउंडअप नहीं पढ़ा है तो यहां क्लिक कर पढ़ें

    न्यूज सोर्स

    यह भी पढ़ें: मारुति ने लॉन्च किया लॉयल्टी प्रोग्राम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है