• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    16 जून से देश में रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

    हर शहर और हर शहर के हर पंप के अलग होंगे दाम

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जून 09, 2017 13:48 ist
    info icon
    published onJun 09, 2017 13:48 IST
    last updated onJun 09, 2017 13:48 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    अब पूरे देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव होगा, यह योजना 16 जून से लागू होगी, इसकी घोषणा सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने की है।

    कई देशों की तरह भारत में भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में रोजाना बदलाव करने के मकसद से इन तीनों कंपनियों ने पांच शहरों पुद्दुचेरी, विशाखापट्नम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट चलाया था, इस प्रोजेक्ट के सफल रहने के बाद ही इस योजना को पूरे देश में लागू करने का फैसला लिया गया है। देशभर में इन तीनों कंपनियों के कुल 58000 फ्यूल स्टेशन हैं, जहां अब हर दिन अलग रेट पर पेट्रोल और डीज़ल मिलेगा।

    मौजूदा स्थिति ये है कि हर 15 दिन में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बदलाव होता है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत रोजाना प्रति लीटर तेल की कीमतें बदलेंगी। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें बदलना जिन बातों पर निर्भर है, इन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे ऑयल की कीमत और मुद्रा विनिमय दर शामिल है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस योजना के लागू के बाद हर शहर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम तो अलग-अलग होंगे ही इसके अलावा एक ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंप पर भी अलग-अलग कीमतें होंगी क्योंकि तीनों ही कंपनियों के पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में मामूली अंतर रहता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है