• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    31 जनवरी को उठेगा फोर्ड फीगो क्रॉस से पर्दा

    हुंडई आई20 एक्टिव और फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो से होगा मुकाबला

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 25, 2018 12:49 ist
    info icon
    published onJan 25, 2018 12:49 IST
    last updated onJan 25, 2018 12:49 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Ka Trail

    फोर्ड इन दिनों फीगो हैचबैक के क्रॉसओवर वर्जन फीगो क्रॉस पर काम कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसे 31 जनवरी को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। फोर्ड कारों की रेंज में इसे ईकोस्पोर्ट के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी शुरूआती कीमत 5.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के आसपास होगी। इसका मुकाबला हुंडई आई20 एक्टिव, फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो और फिएट अवेंच्यूरा से होगा।

    फीगो क्रॉस का डिजायन रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इस में साइड क्लेडिंग, फॉक्स स्किड प्लेटें, ब्लैक मेश ग्रिल और नए बंपर दिए गए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। इस में रूफ रेल्स और 15 इंच के व्हील भी दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेग्यूलर मॉडल से करीब 15-20 एमएम ज्यादा ऊंची होगी।

    Ford EcoSport Facelift

    फोर्ड फीगो और फीगो क्रॉस के केबिन में भी कई बदलाव नज़र आएंगे। फीगो क्रॉस में ईकोस्पोर्ट वाला सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करेगा।

    इंजन से जुडी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर ड्रैगन सीरीज इंजन दिया जा सकता है, जो 90 पीएस की पावर देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टीडीसीआई इंजन मिलेगा, जो 100 पीएस की पावर देगा। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Ford Figo Cross पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है