2 अगस्त को लॉन्च होगी फेरारी जीटीसी4लूसो
जीटीसी4लूसो में 6.3 लीटर का वी-12 इंजन मिलेगा, जो 689 पीएस की पावर और 697 एनएम का टॉर्क देगा
- Write a कमेंट

फेरारी की नई कार जीटीसी4लूसो लॉन्चिंग के लिए तैयार है, कंपनी ने घोषणा की है कि इसे भारतीय बाजार में 2 अगस्त को उतारा जाएगा। फेरारी कारों की रेंज में यह एफएफ की जगह लेगी, इसकी कीमत 5 करोड़ रूपए के आसपास हो सकती है।

जीटीसी4लूसो में एफएफ वाला 6.3 लीटर का वी-12 इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा, इसकी पावर 689 पीएस और टॉर्क 697 एनएम होगा। एफएफ की तुलना में इस में 29 पीएस की ज्यादा पावर और 14 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

जीटीसी4लूसो की टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.4 सेकंड का समय लगेगा, इस मामले में यह एफएफ से 0.4 सेकंड तेज होगी।

डिजायन की बात करें तो जीटीसी4लूसो में एफएफ की झलक दिखाई देती है, हालांकि थोड़े-बहुत बदलाव भी नजर आएंगे। कंपनी का कहना है कि जीटीसी4लूसो में रियर-व्हील स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, इस कारण इसका टर्निंग रेडियस काफी कम होगा।














