• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में फेरारी एफएफ की जगह लेगी जीटीसी4लूसो, 2017 में होगी लॉन्च

    फेरारी फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फेरारी जल्द ही एफएफ मॉडल की जगह जीटीसी4लूसो वर्जन को उतारने वाली है। अटकलें हैं कि इस 4 सीटर सुपरकार को साल 2017 में पेश किया जाएगा। कार की कीमत 5 करोड़ रूपए रहने की उम्मीद है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जुलाई 21, 2016 19:20 ist
    info icon
    published onJul 21, 2016 19:20 IST
    last updated onJul 21, 2016 19:20 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    फेरारी फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फेरारी जल्द ही एफएफ मॉडल की जगह जीटीसी4लूसो वर्जन को उतारने वाली है। अटकलें हैं कि इस 4 सीटर सुपरकार को साल 2017 में पेश किया जाएगा। कार की कीमत 5 करोड़ रूपए के आसपास रहने की उम्मीद है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जीटीसी4लूसो में एफएफ वाला ही 6.2 लीटर का वी-12 इंजन ही मिलेगा। हालांकि  इसमें पावर थोड़ी ज्यादा मिलेगी। इसकी पावर 690 पीएस और टॉर्क 697 एनएम होगा। कार की टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में 3.4 सेकंड का समय लगेगा। यह ऑल व्हील ड्राइव कार होगी। इसमें फेरारी का 4आरएम-एस (फोर-व्हील स्टीयरिंग) दिया गया है।

    डिजायन की बात करें तो जीटीसी4लूसो को एफएफ की तरह ही रखा गया है। हालांकि थोड़े-बहुत बदलाव भी नजर आएंगे। कार के फ्रंट में ध्यान दें तो यहां 488जीटीबी से मिलते-जुलते हैडलैंप्स और आकर्षक फ्रंट फेंडर दिए गए हैं। पीछे से कार की डिजायन ऐसी है कि एक बार देखें तो देखते ही रह जाए। यहां फेरारी की पारंपरिक ट्विन पॉड वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं, जो शार्प रियर विंड स्क्रीन से जुड़े हुए हैं। कार में क्वाड एग्जॉस्ट दिया गया है, जो देखने में काफी दमदार है।

    कार के केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए हाई क्वालिटी वाले लैदर का इस्तेमाल किया गया है। जगह-जगह एल्युमिनियम फिनिशिंग दी गई है। डैशबोर्ड के सेंटर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन यूनिट फिट की गई है। फेरारी एफएफ की तरह इस में चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : फेरारी एफएफ की जगह लेगी ये नई कार, देखें झलकियां

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    फेरारी जीटीसी4लुसो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग वैगन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है