• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2021 से सभी कारों के लिए फास्टैग होगा अनिवार्य

    हाईवे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने और टोल नाकों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने 1 जनवरी 2021 से फास्टैग (FASTag) अनिवार्य कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 12, 2020 14:15 ist
    info icon
    published onNov 12, 2020 14:15 IST
    last updated onNov 12, 2020 14:15 IST
    585 Views
    • Write a कमेंट

    इससे पहले दिसंबर 2017 के बाद बिके नए वाहनों के लिए ही यह अनिवार्य था। 

    सरकार इसे सख्ती से लागू ​कराने के लिए 1 अप्रैल 2021 से पहले एक नियम भी लागू करने जा रही है जिसके तहत इंश्योरेंस कराने के लिए भी गाड़ी पर फास्टैग होना अनिवार्य होगा। 

    FASTag Deadline Pushed To December 15

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अब भारत में सभी टोल नाकों पर कैशलैस पेमेंट लागू करना चाहता है। बता दें कि फास्टैग एक इलेक्ट्रिक टैग है, जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है। आसान भाषा में बोलें तो यह एक स्टीकर है, जिसमें आपके वाहन की सभी जानकारियां फीड होती है। इसे विंडस्क्रीन के बीच में चिपकाया जाता है। इसे टोल बूथ पर लगे स्कैनर्स अपने आप स्कैन कर लेते हैं। फास्टैग स्कैन होते ही टोल प्लाजा के सिस्टम पर आपके वाहन की जानकारी अपने आप दर्ज हो जाती है, जबकि अभी टोल बूथ पर बैठा व्यक्ति खुद कंप्यूटर में जानकारी फीड करता है। फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन पर बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक टैग है, जो कि सीधे आपके बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट से लिंक होगा। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा तो इस टैग को टोल पर लगे स्कैनर से स्कैन किया जाएगा और स्कैन होने के बाद गाड़ी मालिक के बैंक अकाउंट या प्रीपेड वॉलेट से टोल शुल्क अपने आप कट जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया इतनी तेज़ होगी कि वाहन बिना रुके टोल पार कर लेगा।

    यह भी पढ़ें: फास्टैग क्या है? कैसे काम करता है? और कहां से प्राप्त करें?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है