• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डोनाल्ड ट्रंप की कार 'द बीस्ट' के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

     अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह कार दुनिया की सबसे सुरक्षित व्हीकल में से है जिसे सीक्रेट सर्विस टीम द्वारा 'द बीस्ट' नाम दिया गया है।

    भानु
    भानु
    published on फरवरी 25, 2020 14:20 ist
    info icon
    published onFeb 25, 2020 14:20 IST
    last updated onFeb 25, 2020 14:20 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं, यहां उनके साथ-साथ उनकी ऑफिशियल कार की भी खूब चर्चा हो रही है। इस कार का नाम कैडिलैक वन है जो अमेरिकी राष्ट्रपति की ऑफिशियल लिमोज़ीन ट्रांसपोर्टर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह कार दुनिया की सबसे सुरक्षित व्हीकल में से है जिसे सीक्रेट सर्विस टीम द्वारा 'द बीस्ट' नाम दिया गया है। कैडिलैक वन का लेटेस्ट मॉडल 2018 में पेश किया गया था। इस कार के प्रति लोगों की उत्सुकता को देखते हुए हम यहां इससे जुड़ी 5 खास बातें शेयर कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं:-

    1) कैडिलैक सेडान जैसा डिज़ाइन, ट्रक का चेसिस और टैंक जैसी सख्त है यह कार

    कैडिलैक वन इस सेडान का लिमोज़ीन वर्जन है और इसका चेसिस जनरल मोटर्स के किसी ट्रक से लिया गया है। कुछ मौजूदा फैंसी कारों की तरह यह भी एक 7-सीटर कार है। 

    2) सीक्रेट सर्विस द्वारा गोपनीय रखी जाती है इसकी परफॉर्मेंस 

    द बीस्ट की सटीक साइज़ और पावरट्रेन की जानकारी गोपनीय रखी जाती है, मगर सीक्रेट सर्विस का कहना है कि इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है। इस बख़्तरबंद लिमोज़ीन का वजन करीब 9 टन है। इसे वी8 डीज़ल इंजन से पावर मिलती है जो इसके भारी वजन को उठाने के लिए पर्याप्त मात्रा में टॉर्क जनरेट करने में भी सक्षम है। 

    3) हर तरफ से सुरक्षित है यह कार

    वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति की इस ऑफिशियल कार से जुड़ी जानकारी काफी हद तक गोपनीय रखी जाती है। मगर, फिर भी थोड़ी बहुत बातें पब्लिक के सामने आती रही है। एक तो यह कि कैडिलैक वन में 8 इंच मोटे शीट मैटल से बने पैनल लगे हैं जो गोलीबारी और बम धमाकों को झेलने में सक्षम है। यहां तक कि कार का निचला हिस्सा भी बख्तरबंद है जिसपर सड़क किनारे रखे किसी बम का भी कोई असर नहीं होता है। इस कार के फ्यूल टैंक को फोम से सील किया गया है। कार के दरवाज़े सीलबंद होते हैं जिससे रासायनिक और जैव-हथियार हमलों से बचा जा सकता है। कार की विंडो बुलेटप्रूफ हैं। इसके फ्लैट टायर्स में केवलार यानी सिंथैटिक फाइबर का इस्तेमाल किया गया है जिनपर गोलियों या नुकीली चीज़ों का असर नहीं होता है। ​यदि फिर भी यह कार पंचर होती है तो भी बिना बैलेंस खोए इसे आराम से चलाया जा सकता है। इसमें नाइट विजन का भी फीचर मौजूद है। 

    4) गन और खून की ठंडी बोतलों से लैस रहती है ये कार

    द बीस्ट में आंसू गैस के कैनन और शॉटगन जैसे फीचर्स भी ​मौजूद हैं। यदि कोई बाहर से इसके दरवाज़ों को जबरदस्ती खोलने की कोशिश करता है तो डोर हैंडल इलेक्ट्रिक शॉक देने लगते हैं। यदि कार में बैठे हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को कुछ हो जाता है तो इसमें ऑक्सिजन टैंक और खून की बोतल जैसी मेडिकल फैसिलिटी मौजूद रहती है। इस गाड़ी में कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट दिए गए हैं जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी वक्त किसी भी शख्स से कहीं से भी संपर्क साध सकते हैं। वहीं इस फीचर की मदद से यह कार हर समय सीक्रेट सर्विस की निगरानी में रहती है। 

    5) दुनिया का अमीर से अमीर व्यक्ति भी नहीं खरीद सकता यह कार

    चाहे आप दुनिया के कितने भी अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों ना हो, आप कैडिलैक वन को खरीद नहीं सकते हैं। ऐसी हाई सिक्योरिटी कार को बनवाने में ही करीब 1.5 मिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा का खर्चा आ सकता है। सबसे खास बात यह है कि कैडिलैक वन के डीकमीशंड मॉडल को तुरंत ध्वस्त कर दिया जाता है ताकि इसमें इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी और उपकरणों के बारे में किसी को पता ही ना चल सके।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है