• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिल्ली सरकार ने लागू की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी,15 साल से ज्यादा पुराने व्हीकल्स सड़क पर नहीं किए जा सकेंगे ड्राइव

    यदि ऐसे व्हीकल्स सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए तो उन्हें तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ओनर पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 04, 2021 16:15 ist
    info icon
    published onDec 04, 2021 14:09 IST
    last updated onDec 04, 2021 16:15 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे प्रदुषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने 15 साल से ज्यादा पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने का फरमान जारी कर दिया है। अब चाहे पेट्रोल व्हीकल हो या डीजल व्हीकल यदि वो 15 साल से ज्यादा पुराना है तो उसे स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। 

    यदि ऐसे व्हीकल्स सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए तो उन्हें तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ओनर पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और व्हीकल को तुरंत ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लाइसेंस्ड स्क्रैपर को सुपुर्द कर दिया जाएगा। हालांकि व्हीकल को टो करके ले जाने के इंतजाम स्क्रैपर को ही करने होंगे। यदि स्क्रैपर उस समय उपलब्ध नहीं होता है तो लोकल पुलिस उक्त व्हीकल को वहां से टो कर ले जाएगी जिसके बाद वहां से व्हीकल को स्क्रैप सेंटर भिजवा दिया जाएगा। 

    इसके अलावा 15 साल से पुरानी कार को सार्वजनिक सड़कों पर पार्क करने की अनुमति तक नहीं होगी। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो ओनर पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। स्क्रैप सेंटर पर गाड़ी की मार्केट वैल्यु निकाली जाएगी और उसे तुरंत ओनर को दे दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें:कार स्क्रैपेज पॉलिसी से जुड़े वो सभी सवाल जिनके जवाब आपको मिलेंगे यहां

    यदि स्क्रैपर और व्हीकल ओनर में कोई विवाद होता है तो इसे सुलझाने का काम लोकल पुलिस का होगा। ये फैसला दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश में पेट्रोल और डीजल वाहनों की 3 दिसंबर तक एंट्री बैन होने के बाद आया है। 

    अब तक 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल इंजन वाली कारों को फिटनैस टेस्ट में पास होने के बाद सड़कों पर ड्राइव करने की अनुमति थी। यदि वो फिटनैस टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो उन्हें स्क्रैप कर दिया जाएगा। हालांकि अब दिल्ली सरकार ने ज्यादा सख्ती दिखाते हुए पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने के ऑर्डर ​दे दिए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    k
    kayelem
    Jan 28, 2022, 2:35:30 PM

    Suppose a person owns top-end healthy Rolls Royce, which is more than 15 years, is it not cruel on the part of the government to send the car to the grave yard by blindly following the rule book?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है