• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोनावायरस अपडेट: 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

    20 अप्रैल के बाद कुछ सुरक्षित क्षेत्रों पर सशर्त आवश्यक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।          

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 14, 2020 14:55 ist
    info icon
    published onApr 14, 2020 14:51 IST
    last updated onApr 14, 2020 14:55 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    इंडिया 24 मार्च से लॉकडाउन में रहते हुए कोरोनावायरस को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहा है। लॉकडाउन का यह पीरियड 21 दिनों का तय किया गया था जो 15 अप्रैल को समाप्त होना था। लेकिन, अब भी इस घातक वायरस का संकट जारी है और अब तक इंडिया में सक्रिय मामलों की आधिकारिक संख्या लगभग 9,000 तक पहुंच चुकी है, जिसके मद्दे नज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाये जाने की घोषणा की है। यहां इसके बारे में कुछ आवश्यक बातें जानें:

    • प्रधान मंत्री द्वारा की गई नवीनतम घोषणा के अनुसार, देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि कोरोनोवायरस रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

    • हालांकि, नई घोषणा में 20 अप्रैल से खोली जाने वाली कुछ आवश्यक गतिविधियों का प्रावधान भी शामिल है। यह रिहायत उन क्षेत्रों को दी जाएगी जिन्हें कोरोनावायरस का हॉटस्पॉट या संभावित हॉटस्पॉट नहीं माना गया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये हैं कि इसमें कुछ शर्ते शामिल होंगी।

    • 20 अप्रैल तक हर राज्य, जिला और शहर आदि के सभी स्तरों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। उसके बाद स्थितियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान तक सामने आए परिणामों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों को हॉटस्पॉट, संभावित हॉटस्पॉट या असंक्रमित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

    • मूल्यांकन के आधार पर जो क्षेत्र सुरक्षित माने जाएंगे वहां सशर्त आवश्यक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन गाइडलाइन/नियमों का उल्लंघन किए जाने या संक्रमण के फिर से फैलने पर इसपर पुनः रोक भी लगाई जा सकती है।

    • संक्रमण के दौरान सबसे बेसिक सावधानियों में से एक को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों को वायरस से संभावित सुरक्षा के लिए अपने चेहरे को कवर करने का अनुरोध किया।

    • प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन के दौरान यह भी बताया कि अब तक देश में 220 से ज्यादा टेस्टिंग लैब्स तैयार कर दी गई है जहां कोविड-19 की जांच की जा रही है। साथ ही, सिर्फ कोरोना के लिहाज़ के लिए अब तक 600 से ज्यादा अस्पताल भी तैयार किए जा चुकें हैं।

    हम आने वाले लेखों में लॉकडाउन बढ़ने के कारण विशेष रूप से ऑटो इंडस्ट्री के सामने आई आर्थिक चिंताओं पर भी चर्चा करेंगे।  इसलिए सबसे पहले अपडेट पाने के लिए कारदेखो के साथ बने रहिए। 

    साथ ही पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिए हुंडई ने दी 5 करोड़ की सहायता राशि

     
     
     
     
     
    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है