• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस Vs हुंडई ट्यूसॉन Vs जीप कंपास Vs स्कोडा कारॉक, जानिए कौन सी कार रहेगी बेहतर

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस को भारत में 2020 तक लॉन्च किया जाएगा

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2019 17:52 ist
    info icon
    published onApr 05, 2019 17:52 IST
    last updated onApr 05, 2019 17:52 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    फ्रांस की कार कंपनी सिट्रॉएन बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में कदम रखने वाली है। कंपनी द्वारा लॉन्च की जाने वाली सबसे पहली कार सी5 एयरक्रॉस होगी। इसे 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20 लाख रुपए से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और स्कोडा की जल्द लॉन्च होने वाली कारॉक एसयूवी से होगा। कारॉक भी सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की लॉन्चिंग के आसपास आएगी। यहां हमने कई मोर्चों पर सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    साइज

     

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस (ब्रिटेन मॉडल)

    हुंडई ट्यूसॉन

    जीप कंपास

    स्कोडा कारॉक (ब्रिटेन मॉडल)

    लंबाई

    4500 मिलीमीटर

    4475 मिलीमीटर

    4395 मिलीमीटर

    4382 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1859 मिलीमीटर

    1850 मिलीमीटर

    1818 मिलीमीटर

    1841 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1670 मिलीमीटर

    1660 मिलीमीटर

    1640 मिलीमीटर

    1603 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2730 मिलीमीटर

    2670 मिलीमीटर

    2636 मिलीमीटर

    2638 मिलीमीटर

    • सबसे लंबी : सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस
    • सबसे चौड़ी: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस
    • सबसे ऊंची: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस
    • बड़ा व्हीलबेस: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस

    इंजन

    पेट्रोल

     

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस (ब्रिटेन मॉडल)

    हुंडई ट्यूसॉन

    जीप कंपास

    स्कोडा कारॉक  (ब्रिटेन मॉडल)

    इंजन क्षमता

    1.6 लीटर

    2.0 लीटर

    1.4 लीटर

    1.5 लीटर

    पावर

    180 पीएस

    155 पीएस

    163 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    192 एनएम

    250 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड डीडीसीटी

    6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड डीएसजी

    ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    • सबसे ज्यादा पावर: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस
    • सबसे ज्यादा टॉर्क: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस, जीप कंपास और स्कोडा कारॉक

    ब्रिटेन में उपलब्ध सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस सबसे ज्यादा पावरफुल है। टॉर्क की बात करें तो सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस, जीप कंपास और स्कोडा कारॉक एक बराबर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस और स्कोडा कारॉक में पेट्रोल इंजन के कई विकल्प दिए गए हैं। हमने कार के केवल उसी इंजन की तुलना की है जिसके भारत में आने की संभावना ज्यादा है।

    डीज़ल

     

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस

    हुंडई ट्यूसॉन

    जीप कंपास

    स्कोडा कारॉक

    इंजन क्षमता

    2.0 लीटर

    2.0 लीटर

    2.0 लीटर

    2.0 लीटर

    पावर

    177 पीएस

    185 पीएस

    173 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    400 एनएम

    400 एनएम

    350 एनएम

    340 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड डीएसजी

    ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    2-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    • सबसे पावरफुल: हुंडई ट्यूसॉन
    • सबसे ज्यादा टॉर्क: सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस और हुंडई ट्यूसॉन

    हुंडई ट्यूसॉन का डीज़ल इंजन सबसे ज्यादा ताकतवर है। टॉर्क के मामले में भी इस कार का इंजन सबसे ऊपर है। हालांकि सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस का डीज़ल इंजन भी ट्यूसॉन के के बराबर ही टॉर्क जनरेट करता है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सी5 एयरक्रॉस और कारॉक कई डीज़ल इंजन ऑप्शन में मौजूद है। हमने यहां केवल उसी इंजन की तुलना की है जिसके भारत आने की सबसे ज्यादा संभावना है।

    कीमत

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस और स्कोडा कारॉक भारत में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हम यहां आपको सिर्फ इन दोनों कारों की संभावित कीमतें बता सकते हैं।

     

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस (संभावित)

    हुंडई ट्यूसॉन

    जीप कंपास

    स्कोडा कारॉक (संभावित)

    कीमत

    20-25 लाख रुपए

    18.74-26.95 लाख रुपए

    15.40-22.90 लाख रुपए

    20-25 लाख रुपए

    निष्कर्ष:

    सिट्रॉएन ए5 एयरक्रॉस साइज़ में दूसरी कारों से सबसे ज्यादा बड़ी है। भारत आने वाले मॉडल को भी लगभग इसी साइज़ के साथ पेश किया जा सकता है।

    सिट्रॉएन ए5 एयरक्रॉस सेगमेंट की दूसरी कारों को यहां कड़ी टक्कर देगी। इस कार को पूरी तरह से भारत में तैयार नहीं किया जाएगा, ऐसे में इसकी ज्यादा कीमत सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी इसे किस कीमत पर पेश करती है।

    यह भी पढें : मई 2019 में लॉन्च होगी हुंडई वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेज़ा को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ashwani tyagi
    Mar 1, 2020, 1:05:13 AM

    Seems to be a good buy if it comes to India.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajendra choudhary
      Sep 5, 2019, 8:04:25 PM

      Yes, i am waiting for C5 to launch. This is the most amezing car in this segment per the specs and looks. Plzzzz launch soon

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है