• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनरल मोटर्स ने वापस बुलाईं एक लाख शेवरले बीट

    जनरल मोटर्स इंडिया ने एक लाख से ज्यादा शेवरले बीट को वापस बुलाने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक 1,01,597 कारों को रिकॉल किया जाएगा। ये सभी कारें डीज़ल वेरिएंट की हैं। इन कारों के क्लच पेडल लीवर में खराबी पाई गई है। वापस बुलाई गईं कारें  दिसंबर 2010 से लेकर जुलाई 2014 के बीच बनी हैं। इस बारे में कंपनी ने ग्राहकों को सूचित करना शुरू कर दिया है। इन कारों को कंपनी के किसी भी सर्विस सेंटर पर ले जाकर ठीक कराया जा सकता है, जिसका  कोई चार्ज नहीं लगेगा। कंपनी को शिकायत मिली है कि इन कारों में क्लच पेडल टूटने की समस्या आ रही है। जिसके बाद कंपनी ने इन गाड़ियों को वापस मंगाने का फैसला लिया है। जिन कारों में इस तरह की दिक्कत पाई जाएगी उन्हें फौरन ठीक किया जाएगा।

    नबील
    नबील
    Published On दिसंबर 16, 2015 10:24 ist
    info icon
    published onDec 16, 2015 10:24 IST
    last updated onDec 16, 2015 10:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Chevrolet Beat

    जनरल मोटर्स इंडिया ने एक लाख से ज्यादा शेवरले बीट को वापस बुलाने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक 1,01,597 कारों को रिकॉल किया जाएगा। ये सभी कारें डीज़ल वेरिएंट की हैं। इन कारों के क्लच पेडल लीवर में खराबी पाई गई है। वापस बुलाई गईं कारें  दिसंबर 2010 से लेकर जुलाई 2014 के बीच बनी हैं।
    इस बारे में कंपनी ने ग्राहकों को सूचित करना शुरू कर दिया है। इन कारों को कंपनी के किसी भी सर्विस सेंटर पर ले जाकर ठीक कराया जा सकता है, जिसका  कोई चार्ज नहीं लगेगा। कंपनी को शिकायत मिली है कि इन कारों में क्लच पेडल टूटने की समस्या आ रही है। जिसके बाद कंपनी ने इन गाड़ियों को वापस मंगाने का फैसला लिया है। जिन कारों में इस तरह की दिक्कत पाई जाएगी उन्हें फौरन ठीक किया जाएगा।

    Chevrolet Beat

    हालांकि, कंपनी ने ये भी कहा है कि इस खराबी की वजह से अब तक कोई दुर्घटना हुई है, लेकिन कंपनी ने बचाव के लिए ऐसा करने का फैसला किया है। बीट पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है। बीट में 1.0 एक्सएसडीई स्मार्टटेक इंजन लगा है जो 56 बीएचपी की ताकत और 142 एनएम का टॉर्क देता है। इससे पहले जीएम ने इसी साल जुलाई में भी  1.55 लाख कारें रिकॉल की थी। इनमें बीट, एंजॉय और स्पार्क मॉडल शामिल थे। इन्हें की-लैस एंट्री रिमोट में मिली खराबी के कारण वापस बुलाया गया था। 

    यह भी पढ़ें : नई एंडेवर का टॉप वेरिएंट कैमरे में कैद, देखें तस्वीरें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है