• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    शेवरले की कारें भी हुईं महंगी, 51 हजार रूपए तक बढ़े दाम

    महिन्द्रा, टाटा और मारूति समेत अन्य कंपनियों की तर्ज पर अब जनरल मोटर्स ने भी कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कीमतों में इजाफा होने के बाद शेवरले की कारें 3,500 रूपए से लेकर 51,000 रूपए तक महंगी हो जाएंगी। इस बढ़ोतरी की वजह आम बजट में कारों पर लगे कई अतिरिक्त टैक्स हैं। शेवरले के मुताबिक यह वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 08, 2016 18:08 ist
    info icon
    published onMar 08, 2016 18:08 IST
    last updated onMar 08, 2016 18:08 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जनरल मोटर्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) हरदीप बरार ने कहा कि ‘कारों पर कई तरह के टैक्स के बाद हम कारों की कीमतों को संतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कारों के दाम 3,500 रूपए से लेकर 51,000 रूपए तक बढ़ाए गए हैं।’

    हालांकि नई क्रूज़ को लेकर कंपनी ने एक दिलचस्प कदम उठाया है। क्रूज़ के बेस वेरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। बरार ने इस कदम पर कहा कि ‘नई शेवरले क्रूज़ ने ग्राहकों को काफी आकर्षित किया है। यही वजह है कि हम इसके बेस वेरिएंट एलटी की कीमत में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। बेस वेरिएंट की कीमत पहले की तरह ही 13.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रहेगी।’

    जनरल मोटर्स के वैसे तो कई ब्रांड है, लेकिन भारत में इसका शेवरले ब्रांड ही मौजूद है। यहां पर शेवरले बीट, सेल, युवा, एंजॉय, क्रूज और ट्रेलब्लेज़र मॉडल मौजूद हैं।  मारूति सुज़ुकी अर्टिगा को टक्कर देने के लिए शेवरले जल्द ही स्पिन एमपीवी को भी लाने वाली है।

    यह भी पढ़ें:

    निसान की कारें भी हुईं महंगी, 3.5 फीसदी बढ़ेंगे दाम
     

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है