• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो की नई वेबसाइट TyreDekho.com लाॅन्च

    देश की नम्बर एक आॅटो पोर्ट्ल वेबसाइट CarDekho.com ने अपनी नई वेबसाइट TyreDekho.com लाॅन्च कर दी है। यह नया पोर्टल टायर खरीद के लिए कंटेन्ट, रिव्यूज़ और रिसर्च टूल उपलब्ध कराता है ताकि ग्राहक अपनी पसंद से अच्छे से अच्छो प्रोडेक्ट अपने लिए चुन सकें, साथ ही भारत में बेचे जाने वाले सभी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए टायर ब्रांड, प्रोडेक्ट, कीमत, फीचर्स और डीलर्स की सभी जानकारी भी यहां उपलब्ध हैं।  

    cardekho
    cardekho
    modified on मई 25, 2015 13:40 ist
    info icon
    published onMay 25, 2015 13:38 IST
    last updated onMay 25, 2015 13:40 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    देश की नम्बर एक आॅटो पोर्ट्ल वेबसाइट CarDekho.com ने अपनी नई वेबसाइट TyreDekho.com लाॅन्च कर दी है। यह नया पोर्टल टायर खरीद के लिए कंटेन्ट, रिव्यूज़ और रिसर्च टूल उपलब्ध कराता है ताकि ग्राहक अपनी पसंद से अच्छे से अच्छो प्रोडेक्ट अपने लिए चुन सकें, साथ ही भारत में बेचे जाने वाले सभी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए टायर ब्रांड, प्रोडेक्ट, कीमत, फीचर्स और डीलर्स की सभी जानकारी भी यहां उपलब्ध हैं।  

    TyreDekho.com को नए टायर समाचार, आॅनलाइन टायर कम्पेयर, नजदीकी टायर डीलर्स और बेहतर कीमते, टायर चैंज रिमाइंडर और टायरों पर स्पेशल आॅफर की जानकारी ग्राहकों को देने के लिए बनाया गया है। कंपनी की योजना केवल एक क्लिक पर टायरों की डिलीवरी और फिटिंग कराने की है।

    पोर्ट्ल के लाॅन्च पर CarDekho.com के सीईओ अमित जैन ने कहा कि ‘‘हम टायर रिप्लेसमेंट मार्केट को दोपहिया और चैपहिया वाहनों के लिए एक बड़े व्यवसाय के रूप में देखते हैं। CarDekho.com पर टायरों के बारे में हमारे उपभोक्ताओं की ‘क्या, कैसे और कहां’ जैसी जिज्ञासाएं रहती हैं और TyreDekho.com हमारी ओर से सभी ग्राहकों की जरूरतों का एक जवाब है। हम आॅनलाइन टायर खरीद के लिए ग्राहकों को सक्षम करना चाहते हैं।’’

    अंकुर अग्रवाल, एवीपी-न्यू कार, CarDekho.com ने कहा कि ‘‘टायर इन्डस्ट्री के लिए अभी तक कोई भी विश्वसनीय आॅनलाइन गंतव्य नहीं था, लेकिन अब TyreDekho.com ने न केवल ग्राहकों को आॅनलाइन सुविधा की ओर मोड़ा है, बल्कि अंतर को भरने का काम भी किया है। इस नए पोर्ट्ल के माध्यम से हम उपभोक्ताओं को टायर्स की बुनियादी जानकारी और उपयोग के साथ उनके टायरों के चयन को आसान बनाने जैसे मुद्दे को हल करना चाहते हैं।’’

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है