• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ने दिल्ली एनसीआर के बाद अब मुंबई में खोला रिफर्बिशमेंट सेंटर

    दिल्ली एनसीआर में यूज्ड कारों के लिए अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर शुरू करने के बाद अब कारदेखो ने मुंबई में इस तरह का दूसर सेंटर खोला है। यह नया आउटलेट रिफर्ब प्रक्रिया पर पूरा कंट्रोल रखेगा और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके एक कंट्रोल्ड रेपियर प्रोसेस के सहारे क्वालिटी बेंचमार्क सेट करने में मदद करेगा। कंपनी की योजना पूरे भारत में ऐसे 20 रिफर्बिशमेंट सेंटर्स खोलने की है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 31, 2022 19:33 ist
    info icon
    published onMay 31, 2022 19:33 IST
    last updated onMay 31, 2022 19:33 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    एक बार पूरी तरह से शुरू होने के बाद इस सेंटर पर कंपनी 1,000 कारों की प्रति माह रिफर्बिशमेंट कैपेसिटी को संभालने के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे द्वारा पेश किए जाने वाले सभी व्हीकल्स हाई क्वालिटी वाले हैं।

    कारदेखो से कार को खरीदने के फायदे ?

    CarDekho Introduces Special Independence Week Offer On Used Cars

    हम सभी कारों पर 7 दिनों की 'नो क्वेश्चन आस्क्ड' मनी-बैक गारंटी देते हैं, जहां आप अपनी कार का टेस्ट कर सकते हैं और संतुष्ट ना होने पर उसे वापस रिटर्न भी कर सकते हैं। हम सभी कार खरीदारों के लिए 6 महीने की वारंटी और कम्प्लीमेंट्री पैन-इंडिया रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) भी प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा कार के साथ फ्री इंश्योरेंस पैकेज और आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

    कारदेखो ग्रुप, यूज़्ड कार बिज़नेस के सीईओ शरद सक्सेना ने बताया कि 'मुंबई में मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर की शुरुआत होना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेंटर हमारे ग्राहकों को बेस्ट प्री-ओन्ड व्हीकल एक्सपीरिएंस देगा। इस सेंटर पर रिफर्बिश्ड होने वाली कारें कारदेखो के भरोसे को आगे बढ़ाएंगी जो विश्वसनीयता, किफायत और संतुष्टि को दर्शाती है। यह सेंटर ग्रुप की सर्वोत्तम कुशलताओं से सुसज्जित है और भारत में पर्सनल मोबिलिटी के क्षेत्र में क्रान्ति लाने के हमारे सपने को मजबूती देते हैं।"

    रिफर्बिशमेंट सेंटर में क्या-क्या है शामिल?

    यह रिफर्बिशमेंट सेंटर मॉडर्न ब्रेक, सस्पेंशन और साइड स्लिप टेस्टर, हाईटेक न्यूमेटिक टूल्स और 3डी व्हील एलाइनमेंट जैसे उपकरणों से लैस है। इसके अलावा इसमें व्हील बैलेंसिंग, मैकेनाइज्ड टायर चेंजिंग, एयर कंडीशनिंग सर्विस, इंजेक्टर और स्पार्क प्लग क्लीनिंग और इलेक्ट्रिक डेंट पुलर्स के साथ पूरी तरह से मैकेनाइज्ड बॉडीशॉप, वैक्यूम एक्सट्रैक्टर्स के साथ डबल एक्शन सैंडर्स, इन्फ्रारेड हीटिंग मशीन, फुली फंक्शनल हीटेड डाउनड्राफ्ट पेंट बूथ, हाई-क्वालिटी पेंटिंग के लिए इन-हाउस पेंट मिक्सिंग सुविधा भी मिलती है।

    यह भी पढ़ें : कारदेखो को मिली 250 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग, 1.2 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ यूनीकॉर्न क्लब में हुई शामिल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है