• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देश के वीरों के लिए कारदेखो लाई स्पेशल इंडिपेंडेंस-डे वीक ऑफर,यूज्ड कारों की खरीद पर मिलेगा जबरदस्त कैशबैक

    ये ऑफर 13 अगस्त 2021 के दिन से लेकर 22 अगस्त 2021 के दिन तक मान्य रहेगा जिसका फायदा आप ऑनलाइन तो उठा ही सकेंगे साथ ही जयपुर में आप नजदीकी कारदेखो मॉल से भी इस ऑफर का फायदा ले सकेंगे।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 13, 2021 19:28 ist
    info icon
    published onAug 13, 2021 19:28 IST
    last updated onAug 13, 2021 19:28 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    15 अगस्त के दिन भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन हमें अंग्रेजी हुकुमत से पूर्णतया आजादी मिली थी। देश को मिली आजादी के पीछे कई लोगों की शहादत भी है जिसे सम्मान देने के लिए कारदेखो लाया है स्पेशल इंडि​पेंडेंस वीक ऑफर। इस स्कीम के तहत कारदेखो से यूज्ड कार खरीदने पर देश के पूर्व सैनिक समेत मौजूदा सैनिकों या उनके परिजनों को 10,000 रुपये तक कैशबैक दिया जाएगा। 

    ये ऑफर 13 अगस्त 2021 के दिन से लेकर 22 अगस्त 2021 के दिन तक मान्य रहेगा जिसका फायदा आप ऑनलाइन तो उठा ही सकेंगे साथ ही जयपुर में आप नजदीकी कारदेखो मॉल से भी इस ऑफर का फायदा ले सकेंगे। इसके लिए केवल आपको वैध मिलिट्री आईडी या सर्विस प्रूफ दिखानी होगी। 

    क्या है कारदेखो मॉल

    जयपुर में स्थित कारदेखो मॉल 35,000 स्कवायर फीट में फैला राजस्थान का सबसे बड़ा यूज्ड कारों का मॉल है जहां करीब 500 यूज्ड कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आने वाले समय में कारदेखो भारत में ऐसे कई और मॉल भी खोलेगा। 

    इस मॉल की सबसे बड़ी खासियत यहां उपलब्ध कारें है जो आपको ए वन कंडीशन में मिलेंगी। यूज्ड कार बेचने से पहले यहां दो प्रक्रिया के तहत कारों की जांच की जा जाती है। पहली स्टेज में ये देखा जाता है कि कार कितनी पुरानी है,कितने किलोमीटर चली है और इसकी ओनरशिप कितनी बार ट्रांसफर हुई है। इसके बाद चुनी गई कार का 217 तरीकों से इंस्पैक्शन किया जाता है। आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए कारदेखो के यूज्ड कार कैटालॉग को देख सकते हैं। साथ ही यहां आपको 360 डिग्री व्यू वाली फोटोज भी मिलेंगी। 

    इसके अलावा कारदेखो से यूज्ड कार लेने पर 6 महीने या 7500 किलोमीटर का कॉम्प्रिहेंसिव वॉरन्टी पैकेज भी दिया जाता है जिसके तहत कारों के सभी तरह के प्रमुख मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल सिस्टम को कवर किया जाता है वहीं 6 महीनों के लिए रोडसाइड असिस्टेंस भी दी जाती है। साथ ही 7 दिन की मनी बैक गारंटी भी दी जाती है। इसके अलावा कारदेखो आपको बेस्ट से बेस्ट प्राइस पर यूज्ड कर लेने का ऑफर भी देती है और यहां तक कि यूज्ड व्हीकल लेने के लिए लोन और इंश्योरेंस की पेशकश भी की जाती है। आपके लिए फ्री आरसी ट्रांसफर और इंश्योरेंस का काम हमारी टीम द्वारा किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें:भारत में व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी हुई लॉन्च, टाटा मोटर्स ने स्क्रैपेज प्लांट के लिए गुजरात सरकार से किया एमओयू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है