• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बजट 2016: 10 लाख रूपए से ज्यादा की कारों पर 1 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स

    केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने आज बजट 2016-17 में आॅटो इंडस्ट्री के लिए कई अहम एलान किए हैं। इसके बाद पैसेन्जर कारें और एसयूवी करीब 4 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। 10 लाख रूपए से ज्यादा कीमत वाली कारों पर 1 फीसदी अतिरिक्‍त टैक्‍स लगाया जाएगा जिससे इनके दामों में 3 हजार से एक लाख रूपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। छोटी पट्रोल कार पर 1 फीसदी इंफ्रा सेस, डीज़ल कारों पर 2.5 फीसदी इंफ्रा सेस और एसयूवी और हाई कैपेसिटी पैसेन्जर कार पर 4 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है। कार कंपनियों ने भी आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।  

    मनीष
    मनीष
    modified on फरवरी 29, 2016 20:13 ist
    info icon
    published onFeb 29, 2016 20:09 IST
    last updated onFeb 29, 2016 20:13 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    कारें हो सकती हैं एक लाख रूपए तक महंगी, सरकार ने लगाया 4 प्रतिशत इंफ्रा सेस

    किस तरह की कार पर कितना टैक्स

    • छोटी पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी कार, जि‍नकी लंबाई 4 मीटर से कम और इंजन क्षमता 1200 सीसी से कम है, उस पर 1 फीसदी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर टैक्स लगेगा।
    •  4 मीटर से छोटी डीज़ल कारे, जि‍नकी इंजन क्षमता 1500सीसी से कम है, उस पर 2.5 फीसदी का इंफ्रा सेस लगेगा।
    •  सेडान-एमपीवी और एसयूवी, जि‍नकी इंजन क्षमता ज्‍यादा है, उस पर 4 फीसदी का इंफ्रा सेस लगेगा।

    कि‍तनी महंगी हो सकती हैं कारें 

    छोटी कार पर असर

    मान लीजिए, मारुति‍ ऑल्‍टो के10 (सीएनजी) की कीमत 3.7 लाख रुपए (एक्‍स शोरूम, दि‍ल्‍ली) है। अगर इस पर 1 फीसदी का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर टैक्स लगता है तो इसकी कीमत में 3 से 4 हजार रूपए का इजाफा हो सकता है।

    प्रीमियम काॅम्पेक्ट कार पर असर

    जैसे मारूति सुजु़की बलेनो की शुरूआती कीमत 5.11 लाख रूपए (एक्‍स शोरूम, दि‍ल्‍ली) है। अगर इस पर 2.5 फीसदी का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर टैक्स लगता है तो इसके दामों में करीब 13 हजार रूपए की बढ़ोतरी होगी।

    एसयूवी व सेडान पर असर

    देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी महिन्द्रा बोलेरो की शुरूआती कीमत 7.99 लाख रूपए (एक्‍स शोरूम, दि‍ल्‍ली) है। अगर इस पर 4 फीसदी का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेस लगता है तो इसकी कीमत करीब 30 से 35 हजार रूपए तक बढ़ जाएगी। इसी प्रकार होंडा सिटी के दामों में भी 32 हजार रूपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    लग्ज़री कारों पर असर

    इसी तरह लग्ज़री सेगमेंट में मर्सिडीज़ जेएलए, आॅडी ए3 व बीएमड्ब्ल्यू 1-सीरीज़ की कीमत 25 से 28 लाख रूपए (एक्‍स शोरूम, दि‍ल्‍ली) है। अगर इस पर 4 फीसदी का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेस लगता है तो इनकी कीमतों में एक लाख रूपए तक का इजाफा हो सकता है।

    पेट्रोल 3.02 रूपए हुआ सस्ता, डीज़ल 1.47 रूपए महंगा

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है