• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 320डी एडिशन स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 38.6 लाख रूपए

    एडिशन स्पोर्ट को 320डी प्रेस्टिज और 320डी स्पोर्ट लाइन वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 03, 2017 15:57 ist
    info icon
    published onAug 03, 2017 15:57 IST
    last updated onAug 03, 2017 15:57 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने 3-सीरीज का नया वेरिएंट 320डी एडिशन स्पोर्ट लॉन्च किया है, इसकी कीमत 38.6 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 3-सीरीज रेंज में इसे 320डी प्रेस्टिज वेरिएंट और स्पोर्ट लाइन वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है।

    320डी एडिशन स्पोर्ट में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 7.2 सेकंड का समय लगता है। इसके माइलेज का दावा 22.69 किमी प्रति लीटर है।

    320डी एडिशन स्पोर्ट के केबिन को स्पोर्टी बनाया गया है, इस में ड्यूल-टोन ब्लैक और रेड कलर का कोम्बिनेशन देखा जा सकता है। केबिन में स्पोर्ट्स सीटें और सेंटर कंसोल पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है। स्टीयरिंग व्हील, चाबी और गियर शिफ्ट पडल पर रेड कलर की हाइलाइट दी गई है। मनोरंजन के लिए इस में 9-स्पीकर्स वाला 205 वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगा है। सुरक्षा के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है