• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले की पहली एसयूवी बेंटेएगा लॉन्च, कीमत 3.85 करोड़ रूपए

    लग्ज़री कारों के लिए मशहूर ब्रिटिश कंपनी बेंटले की पहली लग्ज़री एसयूवी बेंटेएगा भारत में लॉन्च हो गई है। कार की शुरूआती कीमत 3.85 करोड़ रूपए रखी गई है। कार के डिजायन की बात करें तो बेंटले ने इसे सबसे अलग बनाने की हर कोशिश की है। जिसमें कंपनी कामयाब भी हुई है। हालांकि कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां बेंटेएगा में पारंपरिक बेंटले की झलक मिलेगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on अप्रैल 22, 2016 15:02 ist
    info icon
    published onApr 22, 2016 14:59 IST
    last updated onApr 22, 2016 15:02 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

     

    बेंटेएगा में बेंटले की पहचान बन चुके स्प्लिट सर्कुलर हैडलैंप्स, बड़ी मैश ग्रिल और बारीक कैरेक्टर लाइनें दी गई हैं। इसका इंटीरियर भी काफी अच्छा है। यहां हैंडक्राफ्टेड वुड और लैदर का इस्तेमाल किया गया है। बेंटेएगा में 4 और 5-सीटर ले-आउट का विकल्प मौजूद है। सभी सीटों पर कंट्रास्ट स्टिचिंग और डायमंड डिजायन दिया गया है।

    बेंटले की बाकी कारों की तरह बेंटेएगा को भी ग्राहक अपनी पंसद के मुताबिक कस्टामाइज़ करा सकेंगे। इनमें सबसे दिलचस्प और मांग में रहने वाला फीचर है मुलिनर टूरबिलियन ब्रिटलिंग क्लॉक। इसकी कीमत यहां 1.06 करोड़ रूपए (1.60 लाख डॉलर) होगी। बेंटेएगा में 17 स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इनके अलावा 90 कलर शेड के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। जहां ग्राहक अपनी पसंद का शेड चुन सकते है। केबिन में 15 तरह के कारपेट, 7 तरह की दस्तकारी और 15 तरह की इंटीरियर थीम का विकल्प मिलेगा। कार में 20 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड आएंगे। इसके अलावा 21 और 22 इंच के डिजायनर अलॉय व्हील का विकल्प भी उपलब्ध है। इन सब फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है कि कोई भी दो बेंटेएगा एक जैसी नहीं होंगी। हर बेंटेएगा अपने में एक अलग अंदाज वाली एसयूवी होगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बेंटेएगा में  6.0 लीटर का वी-12 ट्विन टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। 12 सिलेंडर वाला यह इंजन 600 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 301 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पा लेगी। ताकत के इन आंकड़ों के साथ यह दुनिया की सबसे तेज़ एसयूवी है।  

    बेंटेएगा का वैसे तो कोई मुकाबला नहीं हैं। यह अपने आप में एक अलग ही तरह की एसयूवी है। हालांकि कीमत के मामले में यह रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी के करीब है। रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी की कीमत 3.8 करोड़ रूपए है।  

     
    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    बेंटले बेंटायगा 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है