• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एंडेवर और फॉर्च्यूनर को टक्कर देने भारत आएगी जीप कम्पास

    जीप ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कम्पास से पर्दा उठा दिया है। भारत में इसे अगले साल उतारा जाएगा। यहां इसकी संभावित कीमत 25 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है।

    नबील
    नबील
    Published On सितंबर 27, 2016 16:39 ist
    info icon
    published onSep 27, 2016 16:39 IST
    last updated onSep 27, 2016 16:39 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इसे कंपनी के पुणे स्थित रंजनगांव प्लांट में तैयार किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद यह हुंडई की नई ट्यूसॉन, नई फोर्ड एंडेवर और टोयोटा की आने वाली नई फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी।

    यह काफी हद तक ग्रैंड चेरोकी जैसी ही दिखती है लेकिन सधा हुआ हुड, स्कवायर व्हील आर्च और आगे की तरफ बड़ा बम्पर ऐसे कुछ फीचर हैं जो इसे चेरोकी से अलग बनाते हैं। साइड से भी यह एसयूवी काफी खूबसूरत है। इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो बूट तक जाती है। पीछे की तरफ स्प्लिट एलईडी टेललैंप्स, ऊंचा बूट-लिड, पिछली विंडस्क्रीन के नीचे क्रोम पट्टी और स्पॉइलर दिया गया है जो इसे स्पोर्टी बनाते हैं।

    केबिन की बात करें तो इसका डैशबोर्ड ले-आउट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ग्रैंड चेरोकी जैसा है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो एयर-कंडीशन वेंट्स के बीच में फिट किया गया है। संभावना है कि यह सिस्टम जीप के यू-कनेक्ट सिस्टम पर काम करेगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भारत में इसे 2.0 लीटर के डीज़ल इंजन में उतारे जाने की संभावना है। बीते महीने ही जीप ने भारत में अपनी एसयूवी रेंज को लॉन्च किया था। फिलहाल यहां जीप की ग्रैंड चेरोकी, चेरोकी एसआरटी और रैंगलर अनलिमिटेड उपलब्ध हैं।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    ananth c. rajesh
    Nov 28, 2016, 10:30:30 PM

    The road presence, appearance and its performance is going to beat all the SUVs in india

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है