• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब नई कारों के लिए नहीं करानी होगी 3 साल लंबी कॉम्प्रिहेन्सिव इंश्योरेंस पॉलिसी: आईआरडीएआई

    यह एक पैकेज प्लान होता है जिसके दो मुख्य भाग हैं: थर्ड पार्टी (टीपी) और ओन डैमेज (ओडी)।

    भानु
    भानु
    Published On जून 15, 2020 10:09 ist
    info icon
    published onJun 15, 2020 10:09 IST
    last updated onJun 15, 2020 10:09 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) ने घोषणा की थी कि वह अपने द्वारा पहले लिए गए एक फैसले को वापस ले रही है, जिसमें जनरल इंश्योरेंस मुहैया कराने वाली कंपनियों को नई कारों के लिए लंबी अवधि वाली कार इंश्योरेंस पॉलिसियों को बेचने के लिए बाध्य किया गया था। अब नए निर्देशों के अनुसार कंपनियां ग्राहकों को 1 अगस्त, 2020 से कॉम्प्रिहेन्सिव मोटर इंश्योरेंस की पेशकश भी नहीं कर पाएंगी।

    इस बारे में ज्यादा बात करने से पहले आपको कॉम्प्रिहेन्सिव मोटर इंश्योरेंस के बारे में अवगत कराते हैं। सितंबर 2018 में आईआरडीएआई ने जनरल इंश्योरेंस कराने वालों को 3-वर्ष के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के साथ-साथ 3-वर्ष के ओडी कवर की पेशकश करने की अनुमति दी थी। उसी समय, बीमाकर्ताओं को एक बंडल पॉलिसी को बेचने की भी अनुमति दी गई जिसमें 3-साल का थर्ड पार्टी कवरेज और 1-वर्ष का ओन डैमेज कवर शामिल है।

     

    थर्ड पार्टी (टीपी)

    ओन-डैमेज(ओडी)

    पुराने नियम

    3-साल 

    3-साल /1-साल ( ऑप्शनल) 

    नए नियम

    3-साल 

    1-साल 

    अब आईआरडीएआई ने 2018 में जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को लॉन्ग टर्म कॉम्प्रिहेन्सिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की पेशकश करने के लिए बाध्य करने वाले अपने फैसले को वापस ले लिया है। अब इसे छोड़कर कंपनियां बंडल पॉलिसी बेच सकती हैं जिसमें 3 साल के थर्ड पार्टी कवर लेकिन एक साल का ओन डैमेज कवर की पेशकश की जा सकती है। बता दें कि इन्हें सालाना रिन्यू भी कराना होगा। ध्यान रहे कि कारों के लिए 3-वर्षीय थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस अभी भी अनिवार्य है।

    यह भी पढ़ें: गुडन्यूज राउंडअप: कोरोनाकाल में पॉजिटिव खबरों का वीकली डोज़

    आईआरडीएआई द्वारा लॉन्ग टर्म कॉम्प्रिहेन्सिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसीज़ के फैसले को वापस लेने के निम्न कारण बताए गए हैं जो इस प्रकार है:

    • लॉन्ग टर्म पालिसी की अफोर्डेबिलिटी
    • गलत बिक्री की संभावना
    • पॉलिसीधारकों को एक ही बीमाकर्ता तक सीमित करना
    • नो क्लेम बोनस (एनसीबी) संरचना में गैर-एकरूपता

    नतीजतन, अब ग्राहकों को कॉम्प्रिहेन्सिव लॉन्ग टर्म मोटर इंश्योरेंस की ज्यादा कीमत नहीं देनी पड़ेगी और इस तरह उनकी नई कार की ऑन रोड प्राइस भी घट जाएगी। कुछ मायनों में यह चीज न्यू कार बायर्स को फाइनेंशियल रिलीफ भी देगा और उन्हें इंश्योरेंस कवरेज ऑप्शन में अधिक लचीलापन भी देखने को मिलेगा। इंश्योरेंसदेखो पर आप एक क्लिक के जरिए अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्राइस के अंदर विभिन्न इंश्योरेंस ऑप्शंस का पता लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के पांच फायदे जो रखेंगे आपकी कार को लंबे समय तक सुरक्षित

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है