• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 73.5 लाख रुपये से शुरू

    इस गाड़ी के एक्सटीरियर पर कई हल्के फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि इंटीरियर में कई नए अपडेट्स दिए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 09, 2023 14:33 ist
    info icon
    published onAug 09, 2023 14:33 IST
    last updated onAug 09, 2023 14:33 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz GLC 2023

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की कीमत 73.5 लाख रुपये से 74.5 लाख रुपये के बीच (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस लग्जरी एसयूवी कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस गाड़ी में अपडेटेड पावरट्रेन भी दी गई है। 2023 मर्सिडीज जीएलसी की बुकिंग फिलहाल जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे 1.5 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी से जुड़ी ख़ास बातों पर डालिए एक नजर

    वेरिएंट वाइज प्राइस

    Mercedes-Benz GLC 2023

    वेरिएंट 

    कीमत 

    जीएलसी 300

    73.5 लाख रुपये 

    जीएलसी 220डी

    74.5 लाख रुपये

    नई जीएलसी की कीमत पुराने वर्जन के मुकाबले लगभग 11 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है। यह गाड़ी अब भी दो वेरिएंट में आती है, लेकिन इसके जीएलसी200 वेरिएंट को अब नए वेरिएंट से रिप्लेस कर दिया गया है।

    जानी पहचानी स्टाइल

    Mercedes-Benz GLC 2023

    लुक्स के मामले में नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा अलग नजर नहीं आती है। आगे की तरफ इसमें मॉडिफाइड ग्रिल, शार्प हेडलाइट्स और नए डिजाइन का बंपर दिया गया है।

    नए 19-इंच अलॉय व्हील्स को छोड़कर इसकी साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही है। साइड पर इसमें स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है और यह गाड़ी दमदार बॉडी स्टांस के साथ आती है। रियर साइड पर भी इसमें कई हल्के फुल्के बदलाव ही देखने को मिलते हैं, पीछे की तरफ इसमें नई एलईडी टेललाइटें और मॉडिफाइड बंपर दिया गया है। 

    प्रीमियम इंटीरियर

    Mercedes-Benz GLC 2023

    2023 मर्सिडीज जीएलसी कार का केबिन नई मर्सिडीज सी-क्लास से इंस्पायर्ड लगता है और लुक्स में यह काफी क्लासी नजर आता है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन कलर थीम के साथ ग्लॉसी ग्रे एप्लीक मिलती है। इसमें इंटीरियर पर नए टरबाइन स्टाइल एसी वेंट्स दिए गए हैं जो लुक्स में काफी यूनीक लगते हैं।

    फीचर लिस्ट

    Mercedes-Benz GLC 2023

    नई मर्सिडीज जीएलसी में नया पोर्ट्रेट स्टाइल्ड 11.9-इंच एमबीयूएक्स पावर्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इस लग्जरी एसयूवी कार में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ,  बर्मेस्टर 3डी साउंड सिस्टम, हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी में एडीएएस फीचर ऑप्शनल मिलता है।

    इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन

    Mercedes-Benz GLC 2023

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी में पुराने मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। लेकिन, यह इंजन ऑप्शंस इसमें अब माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलते हैं।

     

    जीएलसी 300 पेट्रोल 

    जीएलसी 220डी डीजल   

    इंजन 

    2-लीटर फोर-सिलेंडर 

    2-लीटर फोर-सिलेंडर 

    पावर 

    258 पीएस  

    197 पीएस  

    टॉर्क 

    400 एनएम 

    440 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    9-स्पीड एटी 

    9-स्पीड एटी 

    इस एसयूवी कार में मर्सिडीज की 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है, जिसके साथ अलग-अलग ड्राइव मोड (ऑफ-रोडर के लिए एक) मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 14.7 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है, जबकि इसका डीजल वेरिएंट 19.4 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

    नई मर्सिडीज बेंज जीएलसी का मुकाबला ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से रहेगा।

    यह भी देखेंः मर्सिडीज बेंज जीएलसी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है