• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    राजधानी जयपुर में कैद हुई शेवरले ट्रैल्ब्लैज़र

    कारदेखो टीम ने आज सुबह गुलाबी नगर, जयपुर में शेवरले की अपकमिंग एसयूवी ट्रैल्ब्लैज़र की टेस्टिंग के दौरान कुछ स्पाईड फोटोज को अपने कैमरों में कैद किया है। पूर्व में भी इस कार को स्पाईड किया जा चुका है, जिसके बारे में हमारी बेबसाइट पर खबरें प्रकाशित हुई हैं। इन स्पाईड फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार के एक्सटीरियर को काफी स्टाइलिश लुक लुक दिया गया है। कार को पूरी तरह कवर में ढका हुआ था और उसके पीछे ‘आॅन टेस्ट’ का स्टीकर भी लगा हुआ था। कार के फ्रंट में स्प्लिट ग्रिल, टेललाइट क्लस्टर व हैडलैम्प्स दिए गए हैं। राजस्थान में हो रही ट्रैल्ब्लैज़र की टेस्टिंग से कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे यहां की कठिन परिस्थतियों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

    मनीष
    मनीष
    Published On अगस्त 03, 2015 19:17 ist
    info icon
    published onAug 03, 2015 19:17 IST
    last updated onAug 03, 2015 19:17 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टेस्टिंग के लिए कार जवाहर सर्किल के आस-पास घूम रही थी, जिस दौरान इसकी प्रोजेक्टर हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स व अलाॅय व्हील को साफ तौर पर देखा जा सकता था। इस तरह के एक समान फीचर्स थाईलैंड में उपलब्ध कार में भी दिए गए थे और उम्मीद है कि यह सभी फीचर्स स्टैण्टर्ड रूप से भारत में उपलब्ध माॅडल में भी मौजूद होंगे।

    कार के मेज़रमेंट की बात करें तो इसकी लम्बाई 4878एमएम, चौड़ाई 1902एमएम व ऊंचाई 1847एमएम है जो इस सेगमेंट की फोच्र्यूनर, पजेरो व सेंटा-फे जैसी कारों की तुलना में काफी बड़ा है। इस आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका केबिन भी इतना ही स्पेसी होगा।

    थाईलैंड में अनव्हील किए गए ट्रैल्ब्लैज़र माॅडल के अनुसार, इस कार में 2.8 लीटर ड्यूरामेक्स डीज़ल इंजन लगा होगा जो 197बीएचपी की पावर के साथ 500एनएम की टाॅर्क जनरेट करेगा। 2015-ट्रैल्ब्लैज़र के इसी साल अक्टूबर माह में लाॅन्च होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    शेवरले ट्रेलब्लेज़र पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है