• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट वीएफ ई34 एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर,360 डिग्री कैमरे का मिलेगा फीचर

    पिछली बार ये कार पूरी तरह कवर के साथ नजर आई थी मगर इस बार इसके एक्सटीरियर की कुछ झलक देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 01, 2024 18:21 ist
    info icon
    published onJul 01, 2024 18:21 IST
    last updated onJul 01, 2024 18:21 IST
    488 Views
    • Write a कमेंट

    VinFast VF e34 Spied Again

    वियतनामी ब्रांड विनफास्ट इंडियन मार्केट मेंं 2025 तक एंट्री करने की तैयारी कर रही है और इसकी वीएफ ई34 इलेक्ट्रिक एसयूवी की यहां टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है जिसे अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा। एक बार फिर से ये कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। आगे देखिए इसके नए स्पाय शॉट्स के जरिए क्या कुछ आया सामने:

    क्या कुछ आया नजर  

    VinFast VF e34 Front

    इसके फ्रंट में स्लीक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। 

    VinFast VF e34 360-degree camera
    VinFast VF e34 Side

    टेस्ट किए जा रहे मॉडल में इसबार ओआरवीएम माउंटेड साइड कैमरा पर 360 डिग्री कैमरा और इंटरनेशनल मॉडल की तरह अलॉय व्हील ​दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बॉडी साइड क्लैडिंग,स्प्ल्टि टेललाइट्स और ब्लैक रियर बंपर भी दिए गए हैं। 

    संभावित फीचर्स 

    इसबार भी इस कार के इंटीरियर की कोई झलक देखने को नहीं मिली है मगर इसके केबिन का लेआउट इसके ग्लोबल मॉडल जैसा हो सकता है। वीएफ ई34 के इंटरनेशनल मॉडल में ऑल ग्रे केबिन थीम और वर्टिकल पोजिशन वाले 10 इंच की इंफोटेनमेंट यूनिट दी गई है। 

    VinFasr VF e34 Interiors

    फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, की लेस एंट्री, 6-स्पीकर सेटअप, ऑटोमैटिक एसी, 6-वे मैन्युअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 7-इंच की रियर स्क्रीन दी गई है। 

    सेफ्टी के लिए इसके ग्लोबल मॉडल में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट जैसे एडीएएस फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    वी4 ई34 के इंटरेशनल वर्जन में दिए गए पावरट्रेन ऑप्शंस इस प्रकार से है: 

    बैटरी पैक

    41.9 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    पावर

    150 पीएस

    टॉर्क

    242  एनएम

    डब्ल्यूएलटीपी क्लेम्ड रेंज

    318 किलोमीटर (एनईडीसी)

    इस एसयूवी में तीन ड्राइव मोड्स: इको,कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। डीसी फास्ट चार्जर के जरिए विनफास्ट वीएफ ई34 27 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। 

    कीमत,मुकाबला और संभावित लॉन्च

    VinFast VFe34

    विनफास्ट वीएफ ई34 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है जिसकी शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला मारुति ईवीएक्स और हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ ई34 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on विनफास्ट वीएफ ई34

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है