• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2025 में कई इलेक्ट्रिक कारें शोकेस करेगी विनफास्ट

    हाल ही में विनफास्ट ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में डेब्यू करने का ऐलान किया है। ये वियतनामी कारमेकर इस ऑटो शो में कई तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को शोकेस करेगी जिसमें वीएफ3 और वीएफ9 जैसी कारें भी शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 14, 2025 13:50 ist
    info icon
    published onJan 14, 2025 13:50 IST
    last updated onJan 14, 2025 13:50 IST
    777 Views
    • Write a कमेंट

    VinFast lineup confirmed for Bharat Mobility Global Expo 2025

    इसके अलावा इस शो में वीएफ7 से भी पर्दा उठाया जा सकता है जिसका हाल ही में टीजर जारी हुआ है। विनफास्ट के शोकेस होने वाले हर मॉडल पर डालिए एक नजर:

    विनफास्ट वीएफ3

    VinFast VF3

    वीएफ3 एक छोटी 3 डोर एसयूवी है जिसकी लंबाई 3190 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2075 मिलीमीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 191 मिलीमीटर है। इसमें 18.64 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी दावाकृत रेंज 215 किलोमीटर है। इसमें सिंगल रियर एक्सल माउंटेड 43.5 पीएस/110 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। फास्ट चार्जिंग की मदद से ये 36 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। 

    विनफास्ट वीएफ9

    VinFast VF9

    विनफास्ट इस ऑटो इवेंट में अपनी बड़ी 7 सीटर वीएफ9 एसयूवी को भी शोकेस करेगी। इसकी लंबाई 5.1 मीटर है और इसका व्हीलबेस 3.1 मीटर है। साथ ही इसमें 183.5 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस कार में 123 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी दावाकृत रेंज 531 किलोमीटर है। विनफास्ट ने इसमें ऑल व्हील ड्राइव सेटअप दिया है और इसमें दिया गया ड्युअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप 408 पीएस की पावर और 620 एनएम का कंबाइंड आउटपुट देता है। डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 35 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत चार्ज की जा सकती है। 

    विनफास्ट वीएफ वाइल्ड

    VinFast VF Wild pickup truck

    विनफास्ट ने वीएफ वाइल्ड कार को भी इस शो में शोकेस करने का ऐलान किया है। ये एक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट है जो 5.3 मीटर लंबा और 1,997 मिलीमीटर चौड़ा है। इसके बेड को 5 से 8 फीट तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके कॉन्सेप्ट में फिक्सड पैनोरमिक ग्लास रूफ और डिजिटल ओआरवीएम दिए गए हैंं 

    विनफास्ट वीएफ7

    VinFast VF7

    हमारा मानना है कि वीएफ7 एसयूवी भी विनफास्ट के पवेलियन में नजर आ सकती है। ये एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसकी लंबाई 4,545 मिलीमीटर है और इसका व्हीलबेस 2480 मिलीमीटर लंबा है। इसमें 59.6 केडब्ल्यूएच और 75.3 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में ये फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शंस में उपलब्ध है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है