• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आईआईटी मद्रास करा रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ा फ्री कोर्स,ईवी इंडस्ट्री से जुड़ने का मिलेगा सुनहरा मौका

    यदि आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहेंस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 26, 2021 14:32 ist
    info icon
    published onJul 26, 2021 14:32 IST
    last updated onJul 26, 2021 14:32 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य सुनहरा माना जा रहा है। मगर ईवी इंडस्ट्री को ऐसे लोगों की जरूरत है जो इलेक्ट्रिक कारें और बैट्रियां तैयार कर सके। इस महीने की शुरूआत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,मद्रास (आईआईटीएम) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एंड रिन्युएबल एनर्जी पर फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। ये तीन महीने का सिस्टम कोर्स होगा जो 26 जुलाई से शुरू कर दिया गया है।

    इस कोर्स को जॉइन करने के लिए उम्मीदवार के पास 4 साल की इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। यदि किसी के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या यहां तक ​​कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक / मास्टर डिग्री या पीएचडी है तो ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्स तो फ्री है मगर ​सर्टिफिकेट पाने के लिए आपको थोड़ी फीस देनी होगी। इसके अलावा, 24 अक्टूबर को  आईआईटी मद्रास की ओर से परीक्षा भी आयोजित की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को शामिल होगा। 

    ये कोर्स लंबे समय से आईआईटी में प्रोफेसर डॉ.अशोक झुंझुनवाला की देखरेख में कराया जाएगा। इससे पहले डॉ.झुन्झुनवाला अमेरिका की वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुके हैं। अभी वो पावर मिनिस्टर,रेलवे और न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी जैसे विभागों में भी सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की रहने वाली दो बहनों ने फसलों के वेस्ट से तैयार की नई ईवी बैट्री टेक्नोलॉजी, जानिए इसकी खासियत

    हालांकि इस कोर्स का ड्यूरेशन काफी छोटा है मगर इसमें सबकुछ कवर कर लिया जाएगा। इस कोर्स में इलेक्ट्रिक कारों के कंपोनेंट्स की इंजीनियरिंग से लेकर भारतीय रिन्युएबल एनर्जी तक के बारे में पढ़ाया जाएगा। आप इस कोर्स में एनर्जी स्टोरेज,बैट्री डिजाइन और स्वैपिंग के बारे में जान सकेंगे। वहीं सोलर एनर्जी के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया में तैयार हुई हृयुमन वेस्ट से चलने वाली कोना इलेक्ट्रिक,जानिए कैसे हुआ ये कारनामा

    इस कोर्स को करने के बाद आप इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी ले सकते हैं। आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर ऑटोमोटिव्स रिसर्च एंड ट्राइबॉलिजी भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर एक साल का कोर्स करा रही है। 

    कुछ अन्य नामी अंतरराष्ट्रीय युनिवर्सिटीज भी ईवी डेवलपमेंट और मेंटेनेंस पर शॉर्ट टर्म कोर्सेज आयोजित करा रही है जिनमें कार्नेज मेलन युनिवर्सिटी भी शामिल है। 

    दुनिया के काफी देशों इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाने की होड़ मची हुई है। हालांकि भारत में अब भी सड़कों पर काफी कम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दौड़ते दिखाई देते हैं। ऐसे में ऐसे कोर्सेज कर लेने के बाद आप भी देश में इलेक्ट्रक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर सकते हैं और एक ईको फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:भारत के इन 5 राज्यों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलती है भारी छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    K
    kamal
    Jul 26, 2021, 6:56:47 PM

    How could i join sr

    जवाब
    Write a Reply
    2
    A
    ajit menon
    Jul 26, 2021, 7:30:32 PM

    Visit NPTEL website

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है