टेस्ला इंडिया ने मुंबई में पहला शोरूम खोला, टेस्ला मॉडल वाई को डिस्प्ले के लिए रखा
टेस्ला इंडिया ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है। इस शोरूम पर हाल ही में लॉन्च हुई टेस्ला मॉडल वाई को डिस्प्ले के लिए रखा गया है, जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और टेस्ला तीन शहर: मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए मॉडल वाई की बुकिंग ले रही है। हमें उम्मीद है कि अगले टेस्ला शोरूम जल्द ही इन बाकी दो शहरों में खुल सकते हैं। मॉडल वाई की डिलीवरी 2025 की तिसरी तिमाही में शुरू होगी।
- Write a कमेंट

टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है। इस शोरूम पर हाल ही में लॉन्च हुई टेस्ला मॉडल वाई को डिस्प्ले के लिए रखा गया है, जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और टेस्ला तीन शहर: मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए मॉडल वाई की बुकिंग ले रही है। हमें उम्मीद है कि अगले टेस्ला शोरूम जल्द ही इन बाकी दो शहरों में खुल सकते हैं। मॉडल वाई की डिलीवरी 2025 की तिसरी तिमाही में शुरू होगी।
मॉडल वाई की बात करें तो यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक कार है और ये दो वेरिएंट: रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां देखिए इसमें क्या कुछ खास मिलता है:
टेस्ला मॉडल वाई: एक्सटीरियर डिजाइन

टेस्ला मॉडल वाई के डिजाइन को शानदार और फ्यूचरिस्टिक कहना सबसे अच्छा होगा। आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी लाइट बार और इनके नीचे की तरफ अग्रेसिव स्टाइल वाली हेडलाइट दी गई है। इसमें एक पूरी ब्लेंक ऑफ ग्रिल दी गई है और बंपर के नीचे वाले हिस्से में कार के कंपोनेंट को ठंडा रखने के लिए छोटे छेद हैं।
साइड वाले हिस्से तो बात करें तो यहां व्हील आर्क पर दमदार हंच और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इसे एक स्पोर्टी लुक देती है। भारतीय मॉडल में 19-इंच अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं जो बेहतर एयरोडायनामिक एफिशियंसी में मदद करते हैं। पीछे की तरफ पतली एलईडी लाइट बार दी गई है जो इसे और भी शानदार लुक देती है।
टेस्ला मॉडल वाय: केबिन डिजाइन

मॉडल वाई के केबिन में कदम रखते ही आपको साधारण सा दिखने वाला डैशबोर्ड मिलता है। इसमें डैशबोर्ड पर कोई भी फिजिकल कंट्रोल नहीं दिए गए हैं, क्योंकि कार के सभी फंक्शन बड़े 15.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से कंट्रोल होते हैं। कंसोल के नीचे वाले पोर्शन में दो वायरलेस चार्जिंग पेड और छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए ढेर सारा स्टोरेज स्पेस मिलता है।
टेस्ला मॉडल वाई के केबिन में ऑल-ब्लैक कलर स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं ब्लैक/व्हाइट के लिए 95,000 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।
टेस्ला मॉडल वाई: फीचर और सेफ्टी

टेस्ला मॉडल वाई के टॉप फीचर में ऊपर बताई स्क्रीन के अलावा पीछे वाले पैसेंजर के लिए एक 8-इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन, पावर एडजस्टमेंट के साथ आगे हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेल गेट, और यहां तक कि पीछे वाले पैसेंजर के लिए भी पावर्ड एडजस्टेबल सीटें शामिल है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। यह कंपनी के फुल सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम के साथ भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए आपको 6 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
टेस्ला मॉडल वाई: बैटरी पैक, मोटर और रेंज
टेस्ला मॉडल वाय दो पावरट्रेन ऑप्शन: रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव में आती है। टेस्ला ने बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आप इसकी रेंज और परफॉर्मेंस की जानकारी यहां देख सकते हैं:
| वेरिएंट |
रियर-व्हील ड्राइव |
रियर-व्हील ड्राइव लॉन्ग रेंज |
| एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा) |
5.9 सेकंड |
5.6 सेकंड |
| डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज |
500 किलोमीटर |
622 किलोमीटर |
टेस्ला मॉडल वाई: कंपेरिजन

टेस्ला मॉडल वाई का मुकाबला किआ ईवी6, वोल्वो ईएक्स40, वोल्वो ईसी40, बीवाईडी सीलायन 7 और हुंडई आयनिक 5 से है।
यह भी देखें: टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस














