• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देश में जल्द लागू होने जा रहे हैं गाड़ी के टायरों से जुड़े नए नियम,जनता को कैसे होगा फायदा

    इन नए नॉर्म्स के मुताबिक अब कं​पनियों को ऐसे टायर तैयार करने होंगे जिनकी रोलिंग रेजिस्टेंस अच्छी हो,गीली सड़कों पर भी उनकी ग्रिप बनी रहे और सड़क पर चलते हुए वो ज्यादा शोर ना करें।

    भानु
    भानु
    Published On मई 25, 2021 10:49 ist
    info icon
    published onMay 25, 2021 10:49 IST
    last updated onMay 25, 2021 10:49 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बस,ट्रक और कारों के टायरों से जुड़े नए नियम लागू किए जाने का एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

     

    यदि ये नए नॉर्म्स लागू कर दिए गए तो फिर टायर बनाने वाली कंपनियों को 1 अक्टूबर 2021 से इन्हीं नॉर्म्स के अनुसार टायर डिजाइन करने होंगे और 1 अक्टूबर 2022 तक ​टायरों के मौजूदा डिजाइन को उन्हें बदलने का मौका दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: योकोहामा ब्लूअर्थ जीटी टायर्स: फ्लीट इंट्रोडक्शन

    बता दें कि टायरों की रोलिंग रेजिस्टेंस का असर गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी पर पड़ता है। वहीं यदि गीली सतहों पर टायर की ग्रिप मजबूत रहती है तो उससे गाड़ी की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस अच्छी होती है। दूसरी तरफ साउंड एमिशन के जरिए टायरों से आने वाली आवाज कम होगी जिससे फिर ध्वनि प्रदूषण नहींं होगा। 

    यह भी पढ़ें:यदि आपकी कार में दिए गए हैं ये दो फीचर तो स्पेयर व्हील रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इन नए नॉर्म्स को लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं जो आप भी morth@gov.in के कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। ये नॉर्म्स लागू होते ही व्हीकल ओनर्स को अपनी गाड़ियों में बेहतर सेफ्टी,बूेहतर परफॉर्मेंस,ज्यादा माइलेज मिलेगा। वहीं नॉइस पॉल्यूशन की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है