• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर डिस्कवरी फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 88.06 लाख रुपए

    फेसलिफ्टेड डिस्कवरी दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।   इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट, बंपर और ग्रिल दी गई है।   इस कार में नए जेएलआर मॉडल्स की तरह ही नया 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।  पीएम2.5 एयर फ़िल्टर भी इसकी फीचर लिस्ट का हिस्सा है।  इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, मर्सिडीज़ बेंज जीएलई और वॉल्वो एक्ससी90 से है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 15, 2021 14:15 ist
    info icon
    published onJul 15, 2021 10:52 IST
    last updated onJul 15, 2021 14:15 IST
    799 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर ने फेसलिफ्टेड डिस्कवरी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 88.06 लाख रुपए से शुरू होकर 1.2 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।  यह एसयूवी कार थ्री-रो कॉन्फ़िगरेशन और दो वेरिएंट्स डिस्कवरी और डिस्कवरी आर-डायनामिक के साथ आती है। इन वेरिएंट्स के साथ एस, एसई, एचएसई सब वेरिएंट्स भी मिलते हैं। 

     यहां देखें इनकी वेरिएंट वाइज़ कीमतें :-

    पेट्रोल 

    डीजल 

    2.0-लीटर - 88.06 लाख रुपए 

    3.0-लीटर एस - 1.11 करोड़ रुपए 

    2.0-लीटर एस -  91.05 लाख रुपए 

    3.0- लीटर एसई  - 1.13 करोड़ रुपए 

    2.0 लीटर एसई  - 92.88 लाख रुपए 

    3.0- लीटर एचएसई   - 1.16 करोड़ रुपए 

    2.0-लीटर एचएसई - 96.48  लाख रुपए 

    3.0-लीटर आर-डायनामिक एस - 1.14 करोड़ रुपए 

    2.0-लीटर आर-डायनामिक एस -  93.81 लाख रुपए 

    3.0- लीटर आर-डायनामिक एसई - 1.17 करोड़ रुपए 

    2.0- लीटर आर-डायनामिक एसई - 95.64 लाख रुपए 

    3.0-लीटर आर-डायनामिक एचएसई - 1.20 करोड़ रुपए 

    2.0 लीटर आर-डायनामिक एचएसई - 97.87 लाख रुपए 

     

    3.0-लीटर एस - 93.85 लाख रुपए 

     

    3.0- लीटर एसई -  95.68 लाख रुपए 

     

    3.0- लीटर एचएसई  - 99.28 लाख रुपए 

     

    3.0-लीटर आर-डायनमिक एस -  96.61 लाख रुपए 

     

    3.0-लीटर आर-डायनामिक एसई - 98.44 लाख रुपए 

     

    फेसलिफ्टेड डिस्कवरी में तीन इंजन ऑप्शंस 2-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन (300 पीएस/400एनएम), 3-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन (360 पीएस/500एनएम) और 3-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन (300 पीएस/650 एनएम) दिए गए हैं। इन तीनों इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके दोनों 3-लीटर इंजन इनलाइन कॉन्फ़िगरेशन के साथ आते हैं। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

    इसकी डिज़ाइन पुराने मॉडल से मिलती जुलती ही है। लेकिन, लैंड रोवर ने फेसलिफ्टेड डिस्कवरी के फ्रंट लुक को जरूर अपडेट किया है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, नए स्टाइल की ग्रिल और बंपर दिए गए हैं। रियर साइड पर इसमें सिमेट्रिकल लुक मिलता है, वहीं इसके बंपर और टेललैंप्स पर नई डिज़ाइन दी गई है। इसके टेललैंप्स को ब्लैक एप्लीक से कनेक्ट किया गया है। 

    इसके इंटीरियर की डिज़ाइन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।  हालांकि, इसमें हुए नए एडिशन के चलते इसके केबिन को फ्रेश लुक मिलता है।  इस गाड़ी में नया 11.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो जगुआर लैंड रोवर के लेटेस्ट पीवी प्रो इंफोटेनमेंट का हिस्सा है। इसे कंपनी के दूसरे मॉडल्स में भी दिया गया है।  यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो ओवर द एयर अपडेट्स देने में सक्षम है। इसमें एसी कंट्रोल्स के लिए इंटीग्रेटेड डायल्स दिए गए हैं। इसे कई सारे फंक्शन्स को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके गियर नॉब अब कन्वेंशनल गियर लीवर की तरह लगते हैं। इस गाड़ी की स्टीयरिंग व्हील की डिज़ाइन में भी बदलाव हुए हैं।  

    कंपनी ने डिस्कवरी में नया एयर प्यूरीफायर पीएम 2.5 भी दिया है। कंपनी का कहना है कि इसकी रियर सीटों की बोलस्टरिंग में भी बदलाव हुआ है और अब यह ज्यादा लेटरल सपोर्ट, अंडर-थाई सपोर्ट भी देती है।  

    फेसलिफ्टेड डिस्कवरी में नए इंटेलिजेंट ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें अपडेटेड टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम टेरेन रिस्पांस 2 दिया गया है।

    सेगमेंट में डिस्कवरी फेसलिफ्ट का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5, मर्सिडीज़ बेंज जीएलई और वॉल्वो एक्ससी90 से है। 

    यह भी पढ़ें : किआ कार्निवल हाई लिमोजिन 4-सीटर वेरिएंट हुआ लॉन्च,काफी लग्जरी फीचर्स से है लैस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है