• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में एक और जगह मिला लिथियम का बड़ा भंडार, अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी तैयार करने के लिए ज्यादा आत्मनिर्भर बन सकेंगे हम

    इस साल की शुरूआत में जम्मू कश्मीर में इसके भंडार मिले थे जिसकी बदौलत भारत का नाम लिथियम के बड़े भंडार वाले देश के तौर पर ऊंचा हुआ।

    भानु
    भानु
    Published On मई 09, 2023 19:03 ist
    info icon
    published onMay 09, 2023 19:03 IST
    last updated onMay 09, 2023 19:03 IST
    576 Views
    • Write a कमेंट

    इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन में लिथियम का काफी अहम किरदार रहता है। अब कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को राजस्थान के नागौर जिले में लिथियम के भंडार मिले हैं। 

    रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में मिले करीब 5.9 मिलियन टन लिथियम भंडार के मुकाबले राजस्थान में लिथियम की ज्यादा भारी मात्रा पाई गई है। फिलहाल इस मामले में चिली और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा भंडार है जो क्रमशः 9.3 मिलियन टन और 6.2 मिलियन टन के करीब है। जम्मू कश्मीर से ज्यादा मात्रा में लिथियम के भंडार मिलने की प्रबल संभावनाओं को देखें तो पूरी दुनिया में भारत सबसे ज्यादा लिथियम के भंडार वाला देश बन जाएगा। 

    यह भी पढ़ेंः भारत में जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का बड़ा भंडार: बैटरी बनाने में होता है इसका इस्तेमाल, क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो जाएंगी सस्ती?

    Increase Battery Production

    मगर भारत के लिए इसके हैं क्या मायने? तो इसकी पूरी जानकारी हमनें भारत के लिए लिथियम के मायनों नाम के शीर्षक से लिखे गए एक लेख के जरिए दी थी।  चूंकि अब यहां बड़े भंडार मिलने लगे हैं तो इसके फायदे भी बड़े ही होंगे।

    Reduce Dependency On Imports

    फिलहाल भारत दूसरे देशों से लिथियम इंपोर्ट कर रहा है जिससे इस मैटेरियल की कीमत ज्यादा हो जाती है और इसका सीधा असर इलेक्ट्रिक गाड़ियों और बैटरी से काम करने वाले दूसरे उपकरणों के प्रोडक्शन पर होने वाले खर्च पर भी पड़ता है। यदि भारत में लिथियम के बड़े भंडार होंगे और वो बैटरी तैयार करने के लिए अनुकूल पाए गए तो हमें इसे इंपोर्ट कराने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और इन लिथियम रिजर्व के जरिए हम हमारे देश में ही लिथियम बेस्ड बैटरियां तैयार कर सकेंगे। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट में कमी आएगी और कारमेकर्स इनको ज्यादा से ज्यादा संख्या में तैयार कर सकेंगे। 

    यह भी पढ़ेंः जानिए पर्यावरण के लिए क्यों जरूरी है बैटरी रीसाइकल

    इसके अलावा यदि हम लिथियम का आयात बंद करते हुए हमारे ही भंडारों का इस्तेमाल करते हैं तो हम इसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं जिससे देश की अर्थव्यव्सथा को भी फायदा पहुंचेगा। आपको कैसी लगी ये खबर कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है