• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गडकरी ने राज्यसभा में एक एयरबैग की काॅस्ट महज 800 रुपये होने का किया दावा, कहा हर कार में हो कम से कम 6 एयरबैग

    काफी समय से सरकार भारत में बिकने वाली हर कार में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य करने पर जोर दे रही है। ये नियम इस साल अक्टूबर से लागू हो सकता है, मगर इसपर आखिरी फैसला सरकार को अब भी लेना बाकी है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 05, 2022 18:18 ist
    info icon
    published onAug 05, 2022 18:18 IST
    last updated onAug 05, 2022 18:18 IST
    13.1K Views
    • Write a कमेंट

    राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि एक एयरबैग की काॅस्ट केवल 800 रुपये होती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार चाहती है कि कार में बैठने वाले हर पैसेंजर के लिए एयरबैग मौजूद हो। 

    बता दें कि

    यह भी पढ़ेः भारत में 6 एयरबैग की अनिवार्यता से भी कारों में सेफ्टी ज्यादा नहीं होगी पुख्ता, ये हैं कारण

    Renault Kiger

    ये भी बता दें कि एक साइड एयरबैग को फिट करने की काॅस्ट कम आती है, मगर कर्टेन एयरबैग को फिट करने के लिए उस माॅडल को दोबारा तैयार करना पड़ता है जिसमें ये पहले नहीं दिया जा रहा था। यानी उसके डिजाइन में कंपनी को कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसे में हमारे आकलन के मुताबिक दो एयरबैग के अलावा 4 एडिशनल एयरबैग फिट करने की एक्सट्रा कीमत 30,000 रुपये तक आएगी। उदाहरण के तौर पर बता दें कि बलेनो इस वक्त देश की सबसे अफोर्डेबल 6 एयरबैग वाली कार है जिसमें ये फीचर सेकंड टाॅप जेटा वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। मगर फिर, डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले इस वेरिएंट की कीमत 90,000 रुपये ज्यादा है, पर इसमें अच्छे खासे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ेः 10 लाख रुपये से कम बजट वाली इन टॉप 7 कार में मिलते हैं दो से ज्यादा एयरबैग

    इस तरह के अपग्रेड्स से जाहिर तौर पर कारों की एंट्री लेवल प्राइसिंग बढ़ेगी। यदि देश में ये नियम लागू हो गया तो ऑल्टो, वैगन आर, टियागो, केयूवी100 और क्विड जैसी छोटी कारें बंद भी हो सकती है। एक तरफ जहां मारुति अपने एंट्री लेवल मॉडल्स में 6 एयरबैग्स देने पर असमंजस की स्थिति में है तो वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा ने कहा है कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) सरकार से डेडलाइन को आगे बढ़ाने के बारे में बातचीत कर रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है