• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Hyundai Xcent
    बंद कर दिया गया on nov, 2020

    हुंडई एक्सेंट

    4.5314 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 5.37 लाख - 8.75 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी हुंडई एक्सेंट कारें खरीदें
    लेटेस्ट हुंडई कार लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस
    5.60 - 8.04 लाख*
    View More Details

    हुंडई एक्सेंट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1120 सीसी - 1197 सीसी
    पावर73.97 - 82 बीएचपी
    टॉर्क113.75 एनएम - 190.25 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज17.36 से 25.4 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल / सीएनजी
    जुलाई ऑफर देखें

    हुंडई एक्सेंट लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: हुंडई एक्सेंट के कुछ दस्तावेज लीक हुए हैं, जिससे पता चला है कि कंपनी जल्द ही इसके एस-वेरिएंट को सीएनजी किट के साथ पेश करेगी। इस बारे में अधिक जानकरी के लिए यहां क्लिक करें

    हुंडई एक्सेंट प्राइस और वेरिएंट: हुंडई एक्सेंट की प्राइस 5.83 लाख रुपये से शुरू होती है जो 8.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह चार वेरिएंट ई, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। 

    हुंडई एक्सेंट फीचर्स: हुंडई की इस गाड़ी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल और एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट, रियर पार्किंग कैमरा (सेंसर के साथ), हाइट एडजटेबल ड्राइबर सीट और आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे काम के फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    हुंडई एक्सेंट इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज: हुंडई की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर लगा है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स केवल एस वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 20.14 किमी प्रति लीटर, ऑटोमैटिक वेरिएंट 17.36 किमी प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट 25.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। 

    इनसे है मुकाबला: सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में हुंडई एक्सेंट का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगॉर, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और फॉक्सवेगन एमियो से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है