English | हिंदी
वोल्वो ने लाॅन्च की नई SUV XC90, कीमत 64.9 लाख रुपए
स्वीडन बेस्ड लग्जरी कार कंपनी वोल्वो इण्डिया ने अपनी सैकेण्ड जनरेशन की SUV वोल्वो XC90 को देश के कार बाज़ार में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 64.9 लाख रुपए (एक्सशोरूम , मुम्बई) रखी गई है। वोल्वो ने अपनी एसयूवी का इसका फ्रंट जनरेशन 12 साल पहले भारत में उतारा था। अभी कंपनी ने इस पावर ट्रैन को केवल एक डीजल माॅडल और 2 वेरिएंट मोमेन्टम लग्जरी व इंस्क्रिप्शन लग्जरी में उपलब्ध कराया है, जिनकी कीमत क्रमश: 64.9 लाख रुपए और 77.9 लाख रुपए है। वोल्वो XC90 इण्डियन कार मार्केट में आॅडी Q7, BMW Q5 और मर्सिडीज बेंज GL क्लास से मुकाबला करेगी। इस साल का वोल्वो का यह दूसरा बड़ा लाॅन्च है। इससे पहले कंपनी ने अपनी क्राॅसोवर V40 क्राॅस कंट्री का पेट्रोल माॅडल पिछले महिने ही देश की सड़कों पर उतार चुकी है।
30 Views
- Write a कमेंट

बात करें इंजन की तो ग्लोबली मार्केट में यह कार 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है लेकिन देश में इसका केवल एक 2.0 लीटर, 4 सिलेण्डर, ट्विन चार्जड् आॅयल बर्नर डीजल इंजन वर्जन मौजूद है। यह मोटर 225bhp की पावर 4250rpm पर और 470Nm का अधिकतम टाॅर्क 1750-2500 rpm पर जेनरेट करने में सक्षम है। 8-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली यह पावरट्रैन आॅल व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करती है, साथ ही वोल्वो की नई SUV SPA (स्केलेबल प्लेटफार्म आर्किटेक्चर) टैक्नोलाॅजी पर बेस्ड है।
फीचर्स में 12.3 इंच सेन्ट्रल कस्टमाइजेबल टचस्क्रीन के साथ 1400 वाॅल्ट के 19 स्पीकर्स और विल्किंग्स का आॅडियो सिस्टम (स्टैण्डर्ड) दिए गए हैं। स्टैण्डर्ड फीचर्स में 4 जाॅन क्लाइमेट कंट्रोल और 7 सीटर ऑप्शन मौजूद है। वोल्वो की इस SUV की CBU के जरिए देश में उतारा जाएगा।
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














