• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कार ओनर्स के लिए आईफोन14 में मिलेंगे ये 3 काम के फीचर्स

    एपल के सबसे महंगे फोन आईफोन14 से पर्दा उठ चुका है। इसबार इसके कैमरा में और ज्यादा इंप्ररूवमेंट्स किए गए हैं और साथ ही नया एक्शन मोड और एक बड़ी स्क्रीन भी दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 08, 2022 19:01 ist
    info icon
    published onSep 08, 2022 19:01 IST
    last updated onSep 08, 2022 19:01 IST
    999 Views
    • Write a कमेंट

    top 3 features of iPhone 14 for car users

    इसके अलावा अब इसमें आईओएस 16 साॅफ्टवेयर भी दिया गया है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि इसमें आपकी कार की जरूरत के हिसाब के भी 3 शानदार फीचर्स दिए गए हैं जिनके बारे में आप जानेंगे आगेः

    क्रैश नोटिफिकेशन

    आईफोन 14 में क्रैश डिटेक्शन का फीचर दिया गया है जो आपको इमरजैंसी में आपके करीबी लोगों के नंबर का नोटिफिकेशन देगा। जीपीएस के जरिए स्पीड में हो रहे बदलाव डिटेक्ट होंगे वहीं बैरोमीटर केबिन प्रेशर डिटेक्ट करेगा और साथ ही माइक्रोफोन एक्सिडेंट या कार से किसी भी तेज आवाज को डिटेक्ट करेगा। ये सभी चीजें डिटेक्ट होने के बाद सिस्टम फोन और एपल वाॅच दोनों पर एक नोटिफिकेशन भेजेगा। ऐसे में यदि यूजर द्वारा इन नोटिफिकेशंस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी तो 10 सेकंड में यूजर के इमरजेंसी काॅन्टैक्ट को इसका अलर्ट भेज दिया जाएगा। 

    इमरजैेंसी सैटेलाइट एसओएस

    यदि आप ऐसी किसी जगह फंस जाते हैं जहां नेटवर्क की बहुत ज्यादा प्राॅब्लम है और आपको किसी से इमरजैंसी में काॅन्टेक्ट करना है तो फिर आईफोन 14 का ये फीचर आपके काफी काम आएगा। यदि आप खुले आसमान के तले हैं तो फिर आपको केवल अपने आईफोन 14 को आसमान की दिशा में पाॅइन्ट करना होगा जिसके बाद आपको ये सिस्टम बता देगा कि सैटेलाइट की दिशा कहां पर है। सैटेलाइट डिटेक्ट होने के बाद एक छोटा सा इमरजेंसी टेक्सट एपल रीप्ले सेंटर पर पहुंच जाएगा जो बाद में इमरजेंसी काॅन्टेक्ट को एक नोटिफिकेशन भेज देगा। आप अपनी समस्या से संबंधित जानकारी भी इसमें डाल सकेंगे और 15 सेकंड्स में ये जानकारी आपके नजदीकी लोगों तक पहुंच जाएगी। आप फाइंड माय पर अपनी लाइव लोकेशन भी किसी को भेज सकेंगे। 

    यह भी पढ़ेंः आईओएस16 के साथ एप्पल कारप्ले में मिलेंगे ये 5 नए फीचर

    टर्न बाय टर्न नेविगेशन

    आईफोन 14 में नया ‘डिस्प्ले आईलैंड‘ का फीचर दिया गया है जहां कई तरह की इंफाॅर्मेशन दिखाई देगी जिनमें टर्न बाय टर्न डायरेक्शन भी शामिल है। इसके लिए आपको मैप्स पर स्विच करना पड़ेगा और आप डिस्प्ले पर टर्न बाय टर्न डायरेक्शंस भी देख सकेंगे। आप ‘मैप्स‘ विंडोज़ खोले बिना भी इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। 

    आईओएस 16 की लाॅन्चिंग 12 सितंबर को होगी जिससे नए एपल कारप्ले इंटरफेस का एक्सेस मिल पाएगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है