• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ज्यादा डिमांड के चलते स्कोडा ने बंद की रैपिड राइडर की बुकिंग

    स्कोडा (Skoda) ने ज्यादा डिमांड के चलते कुछ समय के लिए रैपिड राइडर (Rapid Rider) की बुकिंग बंद कर दी है। यह स्कोडा रैपिड कार का बेस वेरिएंट है, जसकी प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि वह मौजूदा ऑर्डर को पूरा करने के बाद फिर से इसकी बुकिंग शुरू कर देगी।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 10, 2020 14:50 ist
    info icon
    published onJul 10, 2020 14:50 IST
    last updated onJul 10, 2020 14:50 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट
    • रैपिड के एंट्री-लेवल वेरिएंट राइड की प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
    • इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जिसका पावर आउटपुट 110पीएस/175एनएम है। 
    • स्कोडा मौजूदा ऑर्डर को पूरा करने के बाद फिर से इसकी बुकिंग शुरू करेगी। 
    • रैपिड राइडर में ऑटो एसी, फ्रंट व रियर पावर सॉकेट और बेसिक ऑडियो सिस्टम समेत कई कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। 

    स्कोडा (Skoda) ने ज्यादा डिमांड के चलते कुछ समय के लिए रैपिड राइडर (Rapid Rider) की बुकिंग बंद कर दी है। यह स्कोडा रैपिड कार का बेस वेरिएंट है, जसकी प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि वह मौजूदा ऑर्डर को पूरा करने के बाद फिर से इसकी बुकिंग शुरू कर देगी। 

    स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) में 1.0 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया राइडर बेस वेरिएंट है, ऐसे में कम कीमत और अच्छे फीचर्स से लैस होने के चलते अधिकांश ग्राहक इस वेरिएंट को ज्यादा खरीद रहे हैं। यह हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो से भी सस्ता है, निओस टर्बो की कीमत 7.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। 

    यह भी पढ़ें : नई स्कोडा ऑक्टाविया आरएस से उठा पर्दा, जानिए भारत में कब होगी लॉन्च

    स्कोडा रैपिड राइडर (Skoda Rapid Rider) में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ऑटो एसी, चार स्पीकर के साथ ऑडियो प्लेयर, कॉलिंग फंक्शन के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टिल्ट एंड टेलिस्कॉपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट व रियर सेंटर आर्मरेस्ट और फ्रंट व रियर पावर सॉकेट आदि फीचर दिए गए हैं। वहीं ऊपर वाले वेरिएंट में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार एयरबैग, लैदरेट अपहोल्स्ट्री, रेन-सेंसिंग वापर, रियर पार्किंग कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं। 

    स्कोडा के इस निर्णय से पता चलता है कि कोरोना वायरस से काफी हद तक प्रभावित हुआ भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब धीरे-धीरे वापस अपनी स्थिति में आने लगा है। हालांकि अधिकांश कंपनियों ने कोरोना सेफ्टी के चलते अभी तक पूरी कैपेसिटी के साथ फिर से कामकाज शुरू नहीं किया है। यही एक कारण स्कोडा के साथ भी हो सकता है कि कंपनी को रैपिड राइडर की बुकिंग बंद करनी पड़ी है। 

    स्कोडा रैपिड का मुकाबला सेगमेंट में फोक्सवैगन वेंटो, हुंडई वरना, टोयोटा यारिस, मारुति सियाज और होंडा सिटी से है।

    यह भी पढ़ें : ऑन-रोड कितना माइलेज देती है स्कोडा रैपिड 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ashish shandilya
    Jul 10, 2020, 10:02:48 PM

    mew hyundai aura

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है