• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    24 जून को लॉन्च हो रही है यह शानदार रोल्स रॉयस

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस जल्द ही भारत में अपनी खास पेशकश को उतारने जा रही है। इस पेशकश का नाम है रोल्स रॉयस डॉन और इसे 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। कीमत चार करोड़ रूपए के आस-पास रहेगी। डॉन, कन्वर्टेबल यानी सॉफ्ट टॉप (जिसकी छत को खोला जा सके) लग्जरी कार है। हाल ही में कंपनी ने भारत में इसके एक मॉडल को इंपोर्ट भी किया था। तभी से कयास लग रहे थे कि जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 16, 2016 16:09 ist
    info icon
    published onJun 16, 2016 16:09 IST
    last updated onJun 16, 2016 16:09 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस जल्द ही भारत में अपनी खास पेशकश को उतारने जा रही है। इस पेशकश का नाम है रोल्स रॉयस डॉन और इसे 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। कीमत चार करोड़ रूपए के आस-पास रहेगी। डॉन, कन्वर्टेबल यानी सॉफ्ट टॉप (जिसकी छत को खोला जा सके) लग्जरी कार है। हाल ही में कंपनी ने भारत में इसके एक मॉडल को इंपोर्ट भी किया था। तभी से कयास लग रहे थे कि जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है।

    बाकी रोल्स रॉयस की तरह डॉन को भी ऑर्डर पर तैयार किया जाएगा और हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद डॉन दूसरी कार है जो कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में मौजूद है। रोल्स रॉयस कारों की सबसे बड़ी खासियत है शांत केबिन। इन कारों के केबिन इतने शांत होते हैं कि घड़ी की टिक-टिक को भी आसानी से सुना जा सकता है। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है।

    इसकी फैब्रिक रूफ, जो 22 सेकंड में खुल जाती है। कंपनी ने इस कार की रूफ को ‘कासकैडिंग वॉटरफॉल’ डिजायन में बनाया है, जिससे यह कार की डिजायन के साथ अच्छी तरह घुल मिल जाती है। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है। इसके इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जुड़ा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।

    डॉन को रोल्स रॉयस ने पिछले साल सितंबर में दुनिया के सामने पेश किया था। यह सुपर लग्ज़री कार अब तक की रोल्स रॉयस कारों में सबसे अलग है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    रोल्स-रॉयस डॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है